The Lallantop

52 साल बाद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर 6 मंज़िला बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं!

सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहा है. शाहरुख से पहले मन्नत खरीदने का ऑफर सलमान को मिला था. फिर उन्होंने क्यों नहीं खरीदा?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान का बचपन से लेकर जवानी तक उसी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में बीता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान सुरक्षा कारणों से 52 साल पुराने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स छोड़कर समुद्र किनारे चिंबई इलाके में छह मंजिला नया घर बनवाने जा रहे हैं।
  • सलमान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, साथ ही उनके घर पर फायरिंग हुई थी, जिससे सुरक्षा की चिंता बढ़ी और घर बदलने का कारण बना।
  • नए घर के निर्माण के लिए 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट से अनुमति मिली है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के नियम लागू होंगे।

Salman Khan Galaxy Apartments छोड़ने जा रहे हैं. पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट्स चल रही हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान को अपना 52 साल पुराना ये ठौर बदलना पड़ रहा है. इसके बाद वो समुद्र किनारे एक छह मंजिले घर में शिफ्ट होने वाले हैं. 

Advertisement

सलमान खान का परिवार पिछले 52 सालों के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहा है. मगर NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक अब वो परिवार समेत गैलेक्सी से कुछ ही दूरी पर एक नया घर बनवा रहे हैं. 16 जून को उन्हें महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से वहां कंसट्रक्शन की इजाज़त मिली है. ये मंज़ूरी इस शर्त पर मिली है कि नए घर के कंसट्रक्शन के दौरान इलाके में लगे कोई पेड़ नहीं काटे जाएंगे. बल्कि प्रॉपर्टी के इर्द-गिर्द नए पड़े लगाए जाएंगे. ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे.

इस रिपोर्ट में बताया गया कि जिस प्लॉट पर ये घर बनेगा, वो सलमान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है. ये 1014 स्क्वायर फीट में फैला इलाका है. जो बांद्रा के चिंबई एरिया में पड़ता है. इस घर में कुल छह फ्लोर होंगे. इसे सच डेवलपर्स (Sach Developers) बनाएंगे. जिस जमीन पर सलमान का घर बन रहा है, वहां 1956 से दो मंजिला इमारत बना हुआ था. मगर उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी, इसलिए उसे ढहा दिआ गया. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने ये फैसला सुरक्षा कारणों से लिया है. क्योंकि उन्हें एक से ज़्यादा बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक बार उनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है. जिसकी ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस घटना के बाद सलमान ने अपनी बालकनी में बुलेट प्रूफ कांच लगवा लिए हैं. मगर उन्हें लगता है कि सिक्योरिटी के लिहाज से ये काफी नहीं होगा.

सलमान जिस फ्लैट में अभी रहते हैं, वो काफी छोटा बताया जाता है. इस फ्लैट में उनका जिम भी है. उनके पिता सलीम खान ने कई बार कहा कि उन्हें अपने रुतबे और स्टारडम के लिहाज से नया घर ले लेना चाहिए. मगर सलमान नहीं माने. शाहरुख खान से पहले मन्नत खरीदने का ऑफर सलमान खान को मिला था. मगर तब सलीम खान ने उन्हें इसे खरीदने से मना कर दिया. सलीम का कहना था कि उनके परिवार को इतने बड़े बंगले की ज़रूरत नहीं है. 

हालांकि गैलेक्सी अपार्टमेंट्स छोड़ने के बारे में सलमान खान या उनके परिवार से जुड़े किसी शख्स ने अब तक कुछ नहीं कहा है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

Advertisement

वीडियो: VC63 में सलमान खान के होंगे कई लुक्स, दिल राजू ने किया कन्फर्म

Advertisement