The Lallantop

तो इसलिए सलमान की 'सिकंदर' से जुड़ा कोई अपडेट नहीं देंगे प्रोड्यूसर

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैम्पियन' की वजह से सलमान खान की 'सिकंदर' पर कोई अपडेट नहीं मिलेगा?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की 'सिकंदर' अगले साल ईद पर रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

Sajid Nadiadwala, Salman Khan और AR Murugadoss के साथ Sikandar बनाने जा रहे हैं. सलमान के साथ ये उनकी सातंवी फिल्म है. जबकि मुरुगादास के साथ सलमान की ये पहली फिल्म होने वाली है. पिक्चर को लेकर माहौल बन चुका है. जिसकी शूटिंग 20 जून से शुरू होनी है. मगर इसके अलावा अगर 'सिकंदर' से जुड़ी कोई भी अपडेट चाहिए तो इसके लिए इंतज़ार करना पड़ेगा. क्यों, क्या है पूरा मसला. आइए बताते हैं.

Advertisement

साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ है. जिसका नाम है 'चंदू चैम्पियन'. जो 14 जून को रिलीज़ होने वाली है. इसी फिल्म की वजह से सलमान खान की 'सिकंदर' पर कोई अपडेट नहीं मिलेगा. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी. जिसमें सोर्स ने बताया,

'' 'चंदू चैम्पियन' साजिद नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन दोनों के लिए ही बहुत स्पेशल फिल्म है. इस वक्त साजिद अपनी पूरी एनर्जी कबीर खान के डायरेक्शन में बनी 'चंदू चैम्पियन' पर लगा रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला 'सिकंदर' की मार्केटिंग और कैंपेन का काम तभी शुरू करेंगे जब 14 जून को 'चंदू चैम्पियन' रिलीज़ हो जाएगी. कार्तिक और नाडियाडवाला का सारा फोकस फिलहाल 'चंदू चैम्पियन' पर ही है.''

Advertisement

सोर्स ने आगे कहा,

'' 'सिकंदर' 20 जून से फ्लोर पर आएगी. इसी के बाद टीम एक बार फिर 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट करेगी. इस बार विजुअल्स के साथ इसे अनाउंस किया जाएगा. जिसमें सलमान खान खुद भी नज़र आ सकते हैं. सारी चीज़ों को इस तरह से प्लान किया गया है कि दोनों फिल्म के कैम्पेन साथ में ओवरलैप ना करें. साजिद चाहते हैं कि किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या प्रेशर में आकर 'सिकंदर' से जुड़ी अपडेट ना दी जाए.''

14 जून को 'चंदू चैम्पियन' रिलीज़ होने जा रही है. सलमान खान की 'सिकंदर' इसी के बाद फ्लोर पर आएगी. इसे अगले साल ईद पर रिलीज़ किया जाना है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि 'सिकंदर' में सलमान के अपोज़िट विलेन बनेंगे 'बाहुबली' वाले एक्टर सत्यराज. जब सत्यराज से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. ना तो इन खबरों पर हामी भरी और ना ही नकारा. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि 'सिकंदर' में सत्यराज होंगे. उनके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदन्ना भी होंगी. फिल्म की कहानी क्या होगी, प्लॉट क्या होगा, फिलहाल इसका पता नहीं चला है. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?

Advertisement