The Lallantop

"बिश्नोई को बुलाऊं?", सलमान के सेट पर ज़बरदस्ती घुसे शख्स ने क्या बताया?

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से Salman Khan के सेट पर कड़ी सुरक्षा हो गई है. वो बहुत सीमित लोगों के साथ शूट कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान अपने एक प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे.

बीते कुछ समय से Salman Khan की सुरक्षा को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान को अलग-अलग लोगों से धमकियां मिलीं. उन्होंने कुछ दिनों तक अपनी शूटिंग भी रोक दी थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद वो ‘बिग बॉस 18’ शूट करने पहुंचे और सेट पर टाइट सिक्योरिटी थी. सेट पर सिर्फ चुनिंदा लोग ही जा सकते थे और लोगों के डॉक्युमेंट्स को भी वेरीफाई किया जा रहा था. इन सब के बीच सलमान के सेट पर सिक्योरिटी में चूक होने की खबर आई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान कोई प्रोजेक्ट शूट कर रहे थे. 03 दिसम्बर को सेट पर कोई अनजान शख्स पहुंच गया. जब उसे पकड़ा गया तो उसने कहा, “बिश्नोई को बुलाऊं क्या?” उसके बाद पुलिस उस शख्स को शिवाजी पार्क स्टेशन ले गई और वहां उससे पूछताछ की गई. बीते कुछ महीनों में सलमान और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं. उस वजह से पुलिस इस मामले की अच्छे से जांच कर रही है. 

बाकी सलमान की बात करें तो वो अपने Dabangg Reloaded Tour के लिए दुबई निकल गए हैं. उसके साथ ही वो ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सलमान ने एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी शूट किया है. इस सीन के लिए बोरिवली स्टूडियो में रेलवे स्टेशन का सेट बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस सीन में सलमान अकेले कई सारे गुंडों के साथ लड़ते हुए नज़र आएंगे. ये एकदम रॉ और ग्रिटी किस्म का सीन होने वाला है. ‘सिकंदर’ से फारिग होने के बाद सलमान एटली वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे. ये एक पीरियड ड्रामा बताई जा रही है जहां पुनर्जन्म वाला ऐंगल भी होगा. यहां सलमान एक योद्धा के रोल में नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि ये एक टू हीरो फिल्म होने वाली है. सलमान के साथ कमल हासन भी पैरेलल लीड में होंगे. 

Advertisement

इन दोनों फिल्मों के अलावा सलमान का नाम कबीर खान की फिल्म से भी जुड़ रहा है. हाल ही में दोनों की मीटिंग भी हुई थी. इस बारे में बताया गया,     

कबीर खान एक एक्शन फिल्म प्लान कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि इस फिल्म में सलमान जैसे सुपरस्टार की ही ज़रूरत पड़ेगी. हाल ही में दोनों ने इस फिल्म को लेकर मीटिंग भी की. हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. दोनों चाहते हैं कि साथ में काम किया जाए लेकिन दिल्ली अभी बहुत दूर है. अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू हो सकती है.

कबीर वाली फिल्म अभी फाइनल नहीं हुई है. अगर सलमान इसे साइन करते हैं तो मेकर्स ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करेंगे.                  
 

Advertisement

वीडियो: Baba Siddiqui Murder Case में शूटरों ने Salman Khan को लेकर क्या खुलासे किए?

Advertisement