The Lallantop

"मुझे पहली बार लगा कि ये रोल मेरे लिए है, मेरी आंखों में आंसू आ गए"- सलमान खान

Salman Khan ने बताया कि वो खुद कभी किसी बड़ी फिल्म में काम करते इमैजिन ही नहीं कर पाते थे. Maine Pyar Kiya वाले रोल में वो खुद की बजाय Anil Kapoor और Jackie Shroff को देखते थे.

Advertisement
post-main-image
'कबूतर जा जा जा' की शूटिंग को सलमान खान अपना करियर बदलने वाला मोमेंट मानते हैं.

Salman Khan इन दिनों कई वजहों से खबरों में बने हुए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने Bigg Boss OTT 3 होस्ट करने से इन्कार कर दिया है. वो जल्द ही अपनी नई फिल्म Sikandar का शूट शुरू करने वाले हैं. हालिया मीडिया इंटरैक्शन में सलमान ने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात की है. उस एग्ज़ैक्ट लम्हें के बारे में बात की, जब उन्हें लगा कि Maine Pyaar Kiya का रोल उन्हीं के लिए बना है. वरना वो उस रोल में Anil Kapoor या Jackie Shroff को देखते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान खान से हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी सबसे पसंदीदा फिल्म चुनने को कहा गया. इस पर उन्होंने कहा कि किसी एक्टर से उसकी सबसे पसंदीदा फिल्म का नाम पूछना बिल्कुल वैसा ही है, जैसे किसी माता-पिता से ये पूछा कि उनका फेवरेट बच्चा कौन है. हालांकि सलमान ने कहा कि उनके दिल में 'मैंने प्यार किया' के लिए सबसे खास जगह है. संभवत: क्योंकि वो उनकी पहली फिल्म थी. इस फिल्म के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे. वो डायरेक्शन करना चाहते थे. मगर जब भी वो कोई किसी प्रोड्यूसर के पास लेकर जाते, तो वो लोग ये कह देते थे कि डायरेक्टर बनने के लिहाज से उनकी उम्र बहुत कम है. ऐसे में उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया. ताकि वो उन प्रोड्यूसर्स तक पहुंच सके.

Hello! Indo-Arabia नाम के पोर्टल के साथ बातचीत में सलमान ने बताया कि 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके भीतर कुछ बदल दिया. सलमान कहते हैं,

Advertisement

"मैं कुछ 18 साल का होऊंगा. जब हम 'कबूतर जा जा' गाना शूट कर रहे थे, तब एक लम्हा ऐसा आया, जो मेरे लिए बहुत यादगार है. मुझे पहली बार महसूस हुआ कि ये रोल मेरे लिए ही है. उससे पहले मैंने जितनी बार फिल्म की कहानी सुनी, मैं उस रोल में जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर को इमैजिन करता था. मैं खुद को एक बड़ी फिल्म करते हुए देख ही नहीं पाता था. उस गाने की शूटिंग के दौरान मुझे पहली बार लगा कि 'मैं ये कर सकता हूं'. उस वक्त मेरी आंखों में आंसू आ गए."

हालांकि सलमान ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई. मगर वो इस गाने की शूटिंग के उस हिस्से को अपना जीवन बदलने वाला मोमेंट मानते हैं. जिसने उनके अंदर कॉन्फिडेंस डाला कि वो एक्टिंग कर सकते हैं. एक्टिंग के प्रति उनके पैशन को मजबूत किया. हालांकि सलमान कई मौकों पर ये स्वीकार कर चुके हैं कि वो खुद को अच्छा एक्टर नहीं मानते. वो ये कहते पाए जाते हैं कि वो फिल्मों में एक्टिंग नहीं करते, बस सिचुएशन के हिसाब से रिएक्ट करते हैं.

सलमान खान पिछली बार 'टाइगर 3' में नज़र आए थे. जो कि टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई. स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म ने देशभर से 286 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 465 करोड़ रुपए की कमाई की. आने वाले दिनों में सलमान एआर मुरुगादास की फिल्म 'सिकंदर' में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदन्ना नज़र आएंगी. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. शुरुआत 10 दिन लंबे शेड्यूल से होगी. फिर अगस्त में फुल फ्लेज्ड तरीके से ये पिक्चर शूट होगी. 'सिकंदर' को ईद 2025 पर रिलीज़ करने की तैयारी है. 

Advertisement

वीडियो: रवीना टंडन की मां ने बताया क्यों उनकी बेटी सलमान खान की फिल्म करने के लिए राज़ी हो गईं

Advertisement