The Lallantop

वरुण धवन की ट्रोलिंग पर सलमान ने रात 2 बजे कॉल किया, हंसते हुए क्या सीख दे डाली?

वरुण के मुताबिक, सलमान से बात करते हुए वो बीच रात बिस्तर पर खड़े हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है.

Border 2 की रिलीज़ से पहले तक Varun Dhawan को काफ़ी ट्रोल किया जा रहा था. इंटरनेट पर लोग उनकी स्माइल, एक्टिंग और यहां तक कि हाइट का भी मज़ाक उड़ा रहे थे. वरुण ने हाल ही में इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. इस दौरान उन्होंने एक घटना का ज़िक्र किया, जब Salman Khan ने उन्हें रात 2 बजे कॉल किया था.

Advertisement

'बॉर्डर 2' के ब्लॉकबस्टर होने पर मेकर्स ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इसी दौरान वरुण से उनकी ट्रोलिंग को लेकर एक सवाल किया गया. ऐसे में उन्होंने सलमान का ज़िक्र करते हुए कहा,

"जब ये सब चलता है तो जो लोग आपके साथ खड़े रहते हैं, वो बेहद ज़रूरी होते हैं. मुझे एक रात सलमान भाई ने कॉल किया. कॉल करके वो हंसने लगे और बोले-'अच्छा समय आने वाला है.' उन्होंने मुझसे बस इतना ही कहा. उनका ये विश्वास मेरे लिए बेहद मायने रखता है. जब बॉर्डर 2 रिलीज़ हुई और उसने अच्छा किया, तो सलमान भाई ने मुझे दोबारा कॉल किया. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम सबके लिए बहुत खुश हूं."

Advertisement

वरुण आगे कहते हैं,

"फिर सलमान भाई ने मुझसे कुछ ऐसा कहा जो मेरे दिल के बेहद करीब है. रात के 2 बजे थे और मैं वाकई बिस्तर पर खड़ा हो गया. उन्होंने मुझसे कहा-'मुझे तुम पर गर्व है बेटा.' वो मेरे लिए बेहद खास पल था. वो लोगों की इतनी आसानी से तारीफ़ नहीं करते हैं. मैं ये बात केवल इसलिए बता रहा हूं क्योंकि उन्हें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं थी. उनकी उस बात से मुझे बहुत हिम्मत मिली."

बता दें कि 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ से पहले कुछ स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. उन्हें देखकर ये संभावना जताई गई कि कोई वरुण के खिलाफ़ नेगेटिव पीआर करवा रहा है. खैर, 23 जनवरी को जब मूवी रिलीज़ हुई तो उनकी ट्रोलिंग एकाएक बंद हो गई. उल्टा, कई लोग उनके काम की तारीफ़ करने लगे. जहां तक फिल्म की बात है, 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 430 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement

वीडियो: Varun Dhawan की फिल्म Baby John क्यों फ्लॉप हो गई?

Advertisement