Salman Khan पर मीडिया में तरह-तरह की बातें छपी हैं. उनमें से एक ये है कि सलमान अपनी फिल्मों की क्रिएटीविटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं. कभी कोई सीन बदल देते हैं. अपने हिसाब से डांस स्टेप बना लेते हैं. डायरेक्टर को अपनी मनमर्ज़ी का गाना और सीन जोड़ने पर फोर्स करते हैं. क्या सलमान वाकई ऐसा करते हैं. ये सवाल उनसे पूछा गया ‘आप की अदालत’ में जहां वो बतौर गेस्ट आए थे. इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया,
"सलमान खान स्क्रिप्ट बदल देते हैं, डायरेक्टर की नहीं सुनते", ऐसे आरोपों पर सलमान ने ये जवाब दिया
सलमान ये पहले एडमिट कर चुके हैं कि वो अपने हिसाब से डांस स्टेप्स बना लेते हैं.
.webp?width=360)

ये सब कर के एक तरह से मैं मदद करता हूं. फिल्म में कॉन्ट्रिब्यूट करता हूं.
संजय लीला भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर ‘इंशाल्लाह’ नाम की फिल्म बनाने वाले थे. फिल्म की शूटिंग शुरू होने ही वाली थी. फिर खबर आई कि सलमान खान ने फिल्म छोड़ दी. और अब ये फिल्म नहीं बन पाएगी. बताया गया कि सलमान और भंसाली के बीच ‘क्रिएटिव डिफरेंस’ आ गया. फिल्म के प्रोडक्शन डिज़ाइनर रहे रूपिन सुचक ने इस बारे में न्यूज़18 को दिए इंटरव्यू में बताया था,
सौभाग्य से या दुर्भाग्य से इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हो पाई. क्योंकि एक बहस हुई और सलमान सेट से चले गए. सलमान और भंसाली, साथ में वो फिल्म नहीं करना चाहते थे. मैंने भंसाली के साथ मिलकर उस फिल्म के लिए एक साल तक प्लानिंग की थी. हम लोकेशन ढूंढने के लिए तीन महीने तक यूएस में रहे थे.
सलमान के करियर में भंसाली जैसा ही कॉन्ट्रिब्यूशन कबीर खान का भी रहा. उन्होंने सलमान के साथ मिलकर ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सक्सेसफुल फिल्में बनाईं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘ट्यूबलाइट’ पर काम करने के दौरान दोनों में बहस होने लगी. उस फिल्म के बाद दोनों ने अब तक साथ में काम नहीं किया है. सिर्फ सलमान इकलौते स्टार नहीं है जिन पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं. कि वो फिल्म के साथ छेड़छाड़ करते हैं. आमिर, शाहरुख और अक्षय कुमार के बारे में भी मीडिया में ऐसा लिखा जा चुका है. आमिर की फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ को अमोल गुप्ते डायरेक्ट कर रहे थे. क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से आमिर ने उन्हें निकाल दिया और खुद बची हुई फिल्म डायरेक्ट की. फिल्म के क्रेडिट्स में अमोल को सिर्फ स्क्रिप्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर के कॉलम में जगह मिली. अमोल ने आरोप लगाया था कि आमिर उनका क्रेडिट खा गए.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ने 'सुल्तान', 'टाइगर ज़िंदा है' का रिकॉर्ड तोड़ा






















