The Lallantop

'बिग बॉस 16' के लिए सलमान खान 1000 करोड़ फीस ले रहे हैं?

'बिग बॉस' का 16वां सीज़न 01 अक्टूबर से शुरू होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने एक प्रेस इवेेंट में बिग बॉस को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर बात की.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो बिल्कुल ठीक जगह लैंड हुए हैं. आज नीचे पढ़िए डेडपूल 3 से जुड़ी अपडेट, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति के साथ कम्पेयर करने पर क्या बोले और सलमान ने बिग बॉस 16 में 1000 करोड़ रुपए की फीस को लेकर क्या कहा?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


# 'डेडपूल' 3 में वुल्वरिन बनेंगे  Hugh Jackman

रायन रेनॉल्ड्स की फेमस सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल' के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि इस पार्ट में फेमस कैरेक्टर वुल्वरिन का रोल Hugh Jackman निभाएंगे. 2017 में Hugh ने  अनाउंस किया था कि वो अब वुल्वरिन का रोल नहीं निभाएंगे. लेकिन रायन और 'डेडपूल' के मेकर्स ने उन्हें इस रोल को निभाने के लिए राज़ी कर लिया है.

Advertisement

 'डेडपूल 3', 06 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी.

# MCU की दूसरी सबसे लंबी फिल्म है 'वकांडा फॉरएवर'

मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' इस साल 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है. मूवी की लेंथ मार्वल यूनिवर्स की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बताई जा रही है. जिसकी लंबाई दो घंटे 41 मिनट है. 

Advertisement

इससे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' थी. जो तीन घंटे एक मिनट लंबी थी.

# नीरज पांडे की फिल्म में अजय देवगन-आयुष्मान खुराना होंगे?

'अ वेन्सडे', 'स्पेशल 26' और 'ऑपरेशन रोमियो' बनाने वाले नीरज पांडे जल्द ही अजय देवगन के साथ कोलैबरेट करने वाले हैं. अजय देवगन को लेकर वो एक थ्रिलर फिल्म बनाएंगे. जिसे अजय को-प्रड्यूस भी करेंगे. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आयुष्मान खुराना भी नज़र आ सकते हैं. फिलहाल ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतज़ार है.

# दीपिका पादुकोण की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

दीपिका पादुकोण को 27 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल में दीपिका के कई सारे टेस्ट करवाए गए. जिसके लिए उन्हें आधे दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा. फिलहाल दीपिका की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज़ नहीं किया है.

# साउथ स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया

साउथ स्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया. वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इंदिरा की डेथ पर नागार्जुन, डायरेक्टर मूर्ती, एक्ट्रेस लक्ष्मी प्रसन्ना जैसे सितारों ने शोक प्रकट किया.

# विजय सेतुपति से कम्पेयर किए जाने पर ऋतिक का जवाब

ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है. मूवी साल 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम-वेधा' का हिंदी रीमेक है. जिसमें ऋतिक, विजय सेतुपति वाला किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में लोग विजय सेतुपति से उनका कम्पेयर कर रहे हैं. इसपर जब ऋतिक से बात की गई तो उन्होंने कहा,

''मुझे पता है विजय सेतुपति ने अपना पार्ट कितनी अमेज़िंग तरह से निभाया है. मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि मैं उस लेवल को टच कर पाऊंगा. फिर भी मैंने अपना बेस्ट दिया है और इसके लिए मैं खुश हूं.''

#सलमान ने बताया, 1000 करोड़ फीस मिलने के पीछे की सच

'बिग बॉस' का 16वां सीज़न 01 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इससे पहले 'बिग बॉस' के लिए हुए एक प्रेस इवेंट में सलमान खान ने कई बातों पर जवाब दिया. खबरें थी कि इस सीज़न के लिए सलमान खान 1000 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. इस पर सलमान खान ने मज़ाकिया तरीके से जवाब  दिया. कहा,

''वो जो 1000 करोड़ रुपए हैं, जो अफवाह है कि मैं इतने पैसे ले रहा हूं, मैं उन्हें 'बिग बॉस' को लौटा रहा हूं. जो पैसे मुझे मिले ही नहीं उन्हें मैं लौटा रहा हूं ताकि कलर्स चैनल कम्पलीट प्रॉफिट में रहे. यार, इतना मुझे कभी लाइफ में नहीं मिलेगा. इतना मिल गया तो मैं कभी काम नहीं करूंगा. मेरे बहुत खर्चे हैं. जैसे वकीलों के. इन अफवाहों की वजह से इनकम टैक्स वाले लोग मुझे नोटिस करते हैं और मुझसे मिलने आते हैं.''

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पांचवे दिन भी की बंपर कमाई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement