The Lallantop

'टाइगर 3' ने एडवांस बुकिंग से अब तक 12 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली है

Tiger 3 के करीब 15,345 शोज़ रखे गए हैं. इनमें मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर्स भी शामिल है. फिल्म के हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन को मिलाकर पहले दिन के लिए इसकी कुल 4.6 लाख टिकटें बिक चुकी हैं.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के कैमियो की खबरें आ रही हैं.

Salman Khan की Tiger 3 की बढ़िया एडवांस बुकिंग चल रही है. देशभर के सभी मल्टीप्लेक्सेस और सिंगल स्क्रीन्स थिएटर्स के लिए इसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन के लिए 'टाइगर 3' की 12 करोड़ से ज़्यादा की टिकट्स बिक चुकी हैं. इन आंकड़ों को विस्तार से समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक देशभर में 'टाइगर 3' के करीब 15,345 शोज़ रखे गए हैं. इनमें मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर्स भी शामिल है. फिल्म के हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन को मिलाकर पहले दिन के लिए इसकी कुल 4.6 लाख टिकटें बिक चुकी हैं. जिससे अभी तक फिल्म की 12.43 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है.

सबसे ज़्यादा 4.3 लाख टिकट्स हिंदी के 2D वर्जन के बिके हैं. वैसे ये आंकड़ां अभी और बढ़ेगा. टाइगर 3 इंडिया में दिवाली वाले दिन यानी 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर उतर रही है. हालांकि दिवाली और दिवाली के बाद वाले हफ्ते में कई पब्लिक हॉलीडेज़ हैं. जिससे फिल्म को काफी फायदा होने वाला है. बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' की रिलीज़ तक 10 लाख से ज़्यादा टिकटों की अडवांस बुकिंग हो जाएगी.

Advertisement

12 नवंबर को दिवाली वाले दिन 'टाइगर 3' को रिलीज़ करने का यशराज स्टूडियोज़ का जांचा-परखा कदम है. इस दिन इंडियन थिएटर्स में कम फुटफॉल होगा. लेकिन ओवरसीज़ मार्केट में 'टाइगर 3' सैटरडे यानी 11 नवंबर को खुल रही है. जहां फुल डे फिल्म को बढ़िया फुटफॉल मिलेगा. 11 नवंबर को ओवरसीज़ में बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसे मंडे 12 नवंबर को बढ़िया बूस्ट मिलेगा. वहीं इंडिया में 13 नवंबर यानी पब्लिक हॉलीडे वाले दिन इसकी कमाई और ज़्यादा बढ़ जाएगी. 12 नवंबर का इंडियन कलेक्शन मेकर्स के लिए बोनस जैसा होगा.

09 नवंबर को सलमान फैन्स के लिए एक बुरी खबर भी आई. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ये दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म को कुछ खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है. सलमान खान के फैन अकाउंट्स ऐसी खबरें फैला रहे हैं कि 'टाइगर 3' कुछ देशों में बैन हो गई है. इस बैन की वजह फिल्म के उन सीन्स को बताया जा रहा है जो पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. वो सीन्स, जिनमें पाकिस्तान को भला-बुरा कहा गया है. इसी वजह से ओमान और क़तर जैसे देशों में सलमान की इस फिल्म पर बैन लग गया है.

ये भी पढ़ें - सलमान खान की 'टाइगर 3' में NTR Jr. भी कैमियो कर रहे हैं? 

Advertisement

हालांकि बैन वाली खबरों को लेकर अभी तक ऑफिशियली कोई बयान नहीं आया है. इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. ख़ैर, 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. पिक्चर बनाई है मनीष शर्मा ने. 

Advertisement