The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan starrer Tiger 3 to feature NTR Jr. in cameo before full fledged role in War 2

सलमान खान की 'टाइगर 3' में NTR Jr. भी कैमियो कर रहे हैं?

Tiger 3 से Hrithik Roshan के कैमियो का जो डायलॉग लीक हुआ था, उससे NTR Jr. के किरदार का कनेक्शन हो सकता है.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:02 PM IST)
tiger 3, salman khan, ntr jr.
'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान. दूसरी तरफ एक फिल्म में NTR Jr.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 को लेकर हर दिन एक नई खबर आ रही है. जो कि फिल्म के बज़ को बढ़ा रही हैं. Shahrukh Khan के कैमियो का तो सबको पता था. पिछले दिनों खबर आई कि Hrithik Roshan भी फिल्म का हिस्सा होंगे. उनके डायलॉग्स तक पता चल गए हैं. कहा गया कि मेकर्स ने जानबूझकर ये जानकारी लीक की. ताकि फिल्म की अडवांस बुकिंग रफ्तार पकड़े. अब एक और खबर आ रही है. हालांकि ये कितनी पुष्ठ है, ये वेरिफाई नहीं किया जा सकता. बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में NTR Jr. भी दिख सकते हैं.

'टाइगर 3' पर ज़िम्मेदारी है कि वो स्पाय यूनिवर्स को आगे बढ़ाए. इसलिए इस फिल्म में तीन फिल्मों का क्रॉसओवर है. 'टाइगर', 'पठान' और 'वॉर'. 'टाइगर 3' में कुछ ऐसा घटेगा, जो 'टाइगर वर्सज़ पठान' और 'वॉर 2' की कहानी को आगे बढ़ाएगा. इसलिए शाहरुख और ऋतिक का कैमियो. उसके बाद अब ये कहा जा रहा है कि 'वॉर 2' में विलन बने NTR जूनियर भी 'टाइगर 3' में दिखेंगे. इसी फिल्म में उनका कैरेक्टर लॉन्च होगा और उसे खुद सलमान खान इंट्रोड्यूस करेंगे. उसके बाद वो 'वॉर 2' में अपने रोल को आगे बढ़ाएंगे. 

NTR जूनियर के कैमियो की बात 'टाइगर 3' में ऋतिक के कैमियो के बाद से शुरू हुई है. ऐसे फैन्स ये देखना चाहते हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या घटने वाला है, जो एक्टर्स का मजमा लगा दिया गया है. 'टाइगर 3' आशुतोष राणा का निभाया कर्नल लूथरा का किरदार कबीर से कहता है- 'इस शैतान से लड़ते लड़ते तुम खुद शैतान बन जाओगे.' यहां जिस शैतान की बात हो रही है, वो इमरान हाशमी हैं या फिर NTR जूनियर. या फिल्म में कोई और सरप्राइज़ है.

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म में एक्टर्स के कैमियो को लेकर खबरें चली हैं. पिछले दिनों शाहरुख खान की 'जवान' में थलपति विजय के कैमियो की खबरें थीं. फैन्स ने तो 'जवान' के ट्रेलर में उन्हें ढूंढ भी लिया था. मगर 'जवान' में सिर्फ संजय दत्त ने गेस्ट रोल किया था. 

बहरहाल, 'टाइगर 3' की अडवांस बुकिंग मस्त चल रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk.com के मुताबिक देशभर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन्स को मिलाकर 'टाइगर 3' के कुल 4.01 लाख टिकट बिक चुके हैं. इसमें से 1.90 लाख टिकट इंडिया के टॉप मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस में बुक हुए हैं. बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' की रिलीज़ तक 10 लाख से ज़्यादा टिकटों की अडवांस बुकिंग हो जाएगी. शाहरुख खान की 'पठान' के पहले दिन के लिए 11 लाख के आसपास टिकटों की अडवांस बुकिंग हुई थी.

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 'टाइगर 3' 12 नवंबर को दीवाली के दिन सिनेमाघरों में लगने वाली है. 

वीडियो: 'टाइगर 3' के 'रुआं' सॉन्ग में कहानी का अहम हिस्सा है, जो कटरीना कैफ से जुड़ा है!

Advertisement

Advertisement

()