The Lallantop

सलमान खान ही होस्ट करेंगे 'बिग बॉस 20', सितंबर में शुरू होगा शूट?

सितंबर से पहले SVC63 का मेजर पोर्शन शूट कर लेंगे सलमान. अक्टूबर में राज & डीके वाली सुपरहीरो फिल्म भी शुरू होनी है.

Advertisement
post-main-image
'बिग बॉस' का 20वां सीज़न 21 सितंबर से शुरू होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान सितंबर में 'बिग बॉस 20' का शूट 21 सितंबर से शुरू करेंगे, जिसके पहले वे शो का प्रोमो शूट करेंगे और कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है।
  • सलमान खान के शूट शेड्यूल में उनकी फिल्मों और शो को एक साथ फिट करने की योजना बनाई जा रही है जिससे उनका काम सुव्यवस्थित हो सके।
  • 'बिग बॉस 20' की शुरुआत से पहले सलमान SVC63 फिल्म का मेजर हिस्सा शूट कर लेंगे, जिससे उनकी आगामी प्रोजेक्ट्स पर विपरीत प्रभाव न पड़े।

Salman Khan Bigg Boss 20 का शूट कब शुरू करेंगे? Ajay Devgn की Dhamaal 4 का Trailer कब आएगा? Tiger Shroff, Lakshya Lalwani और Jhanvi Kapoor की Lag Ja Gale रिलीज़ कब होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और फिल्मों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# सलमान सितंबर में शुरू करेंगे 'बिग बॉस 20' का शूट

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का शूट शेड्यूल के बारे मे अपडेट है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये सीज़न भी सलमान ही होस्ट करेंगे. 21 सितंबर से ये शो शुरू होगा. यानी उससे पहले सलमान शो का प्रोमो शूट करेंगे. मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है. कुछ नए तो कुछ जाने-माने चेहरे इस सीज़न में देखे जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि शो शुरू होने से पहले सलमान SVC63 का मेजर पोर्शन शूट कर लेंगे. अक्टूबर-नवंबर से उनकी राज एंड डीके वाली सुपरहीरो फिल्म भी शुरू होनी है. अब टीम सलमान ऐसा शेड्यूल तैयार कर रही है, जिसमें सलमान की फिल्में और ये शो, एक साथ फिट हो जाए.

Advertisement

# रिडली स्कॉट की फिल्म में ह्यू जैकमैन की एंट्री

रॉबर्ट लुई स्टीवेंसन के मशहूर नॉवल 'ट्रेज़र आईलैंड' पर फिल्म बनने जो रही है. डायरेक्टर रिडली स्कॉट इसे बना रहे हैं. डेडलाइन के मुताबिक ह्यू जैकमैन को लीड रोल में कास्ट किया गया है. वो इस नॉवल के पाइरेट कैरेक्टर लॉन्ग जॉन सिल्वर का किरदार निभाएंगे. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी.

# 12 जून को आएगा अजय देवगन की 'धमाल 4' का ट्रेलर

Advertisement

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की रिलीज़ डेट और इसकी ट्रेलर लॉन्च डेट भी आ गई है. अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट्स दिए. उनकी पोस्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 12 जून को आएगा. और फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी. पहले ये फिल्म 17 जुलाई के शेड्यूल्ड थी. मगर मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर दिया है. इस फिल्म में जावेद जाफ़री, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख़ और रितेश देशमुख भी अहम किरदारों में हैं. इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है.

# 'तुम्बाड' वालों की क्रीचर हॉरर फिल्म करेंगी जान्हवी?

जान्हवी कपूर एक क्रीचर हॉरर फिल्म में नज़र आ सकती हैं. पिंकविला के मुताबिक वो 'तुम्बाड' के डायरेक्टर राही अनिल बर्वे के साथ एक फिल्म को लेकर डिस्कशन में हैं. बातचीत एडवांस लेवल पर है. और जान्हवी फिल्म को लेकर पॉजिटिव हैं. ये फिल्म जियो स्टूडियोज़ के बैनर तले बनेगी. और साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 14 मई 2027 को रिलीज़ होगी 'लग जा गले'

टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर 'लग जा गले' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. धर्मा प्रोडक्शंस की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ये 14 मई 2027 को रिलीज़ होगी. ये एक्शन रोमैंस फिल्म है. इसे 'गुड न्यूज़' वाले राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.

# हॉरर कॉमेडी फिल्म से वापसी करेंगी ईशा देओल

ईशा देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक वो हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रही है. टाइटल है 'घूंघट'. फिल्म जंगीपुरा नाम के गांव की कहानी पर आधारित है. और सेंट्रल कैरेक्टर है भूरी नाम की लड़की की आत्मा, जिसके साथ बहुत बुरा हादसा होता है. इसे राजीव एस. रुइया डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वीडियो: सलमान खान के बिग बॉस 19 पर हुआ 2 करोड़ का केस, कटरीना कैफ का गाना बजाकर फंसे

Advertisement