The Lallantop

कंपनी ने 21 लाख लेकर थमा दी Mahindra Thar की पुरानी कार, कस्टमर ने ऐसे पकड़ी चोरी!

Anand Kharate नाम के एक ग्राहक को जून 2026 में नई-नवेली Mahindra Thar Roxx की जगह दिसंबर 2025 वाली गाड़ी थमा दी गई. उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया और अब नई वाली में दो महीने और लगेंगे.

Advertisement
post-main-image
जून के महीने में दिसंबर वाली थार

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक ग्राहक आनंद खराटे को जून 2026 में खरीदी गई Mahindra Thar Roxx की बजाय दिसंबर 2025 वाली 6 महीने पुरानी कार थमा दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।
  • यह घटना इसलिए हुई क्योंकि ग्राहक ने बिना Pre-Delivery Inspection (PDI) कराए गाड़ी ली, जिससे पुरानी कार मिलने की समस्या सामने आई।
  • ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है और दो महीने बाद नई कार मिलने की जानकारी दी गई, साथ ही खरीदारों को PDI करवाने की सलाह दी गई है।

नई कार खरीदने का अपना ही मजा है. शोरूम से निकलती चमाचम कार को ड्राइव करने का अपना ही सुख है. ऐसे में अगर कार Mahindra Thar हो तो मौज और रौला एकदम डबल हो जाता है. लेकिन आपको पता चले कि आपको जो थार मिलने वाली है वो तो 6 महीने पुरानी है, तब कैसा फील होता है? मतलब है तो नई लेकिन 6 महीने से कंपनी के गो-डाउन में खड़ी है तो कैसा लगेगा. हम क्या ही कहें, जैसा लगेगा वो आपको और हमें पता ही है. स्टोरी के मीटर से आप समझ ही गए होंगे कि कुछ तो हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल Anand Kharate नाम के एक ग्राहक को जून 2026 में नई-नवेली Mahindra Thar Roxx की जगह दिसंबर 2025 वाली गाड़ी थमा दी गई. उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया और अब नई वाली में दो महीने और लगेंगे. ऐसा आपके साथ नहीं हो, उसके लिए क्या करें .  

PDI क्यों जरूरी

आनंद ने सोशल मीडिया पर गाड़ी का फोटो और साथ में उसकी 6 महीने पुरानी तारीख वाला स्टीकर भी पोस्ट किया है. तकरीबन 21 लाख रुपये की कार का लोन तो चालू हो गया है. बोले तो ईएमआई का मीटर चालू हो गया. उन्होंने यह भी बताया कि महिंद्रा से नई थार दो महीने बाद मिलेगी. अब इस केस में क्या होगा वो पता चलने पर हम आपको बताएंगे मगर आपके साथ ऐसा नहीं हो उसके लिए जरूरी है कि आप गाड़ी लेने से पहले Pre-Delivery Inspection जरूर करवाएं.

Advertisement
6 month old Mahindra Thar Roxx delivered to customer
Anand Kharate Post

महज 2000 रुपये के खर्च में आपको गाड़ी की पूरी कुंडली मिल जाएगी. कई सारी एजेंसी PDI का काम करती हैं. इसमें गाड़ी को तरीके से चेक किया जाता है जैसे कहीं कोई रिपेयर तो नहीं. कहीं कोई टूटफूट तो नहीं. टायर पुराने तो नहीं. लगभग एक घंटे के इस प्रोसेस से गाड़ी के बारे में सब पता चल जाता है. आजकल तो कई कार कंपनियां भी ग्राहकों से PDI के लिए कहती हैं. आप भी ऐसा ही कीजिए और लेकिन जो आपको भी 6 महीने पुरानी गाड़ी मिल जाए तो क्या करना चाहिए?

ये भी पढ़ें: बड़े टेक यूट्यूबर की EV कार बीच रास्ते बंद, अब तक ठीक नहीं हुई, वजह कंपनी को भी नहीं पता

डिस्काउंट मांग लीजिए

आम तौर पर 2 महीने से पुरानी गाड़ी को लेना ठीक नहीं माना जाता है. इसका कोई साइंस नहीं है मगर नया तो नया वाला मामला. लेकिन जो आपको पुरानी गाड़ी मिले तो आप डीलर से डिस्काउंट मांग सकते हैं. यकीन मानिए मिल ही जाएगा. ये वैसा ही है जैसे साल बदली पर डीलर्स खुद ही पुरानी गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर करते हैं. आनंद की पोस्ट पर भी कई लोगों ने उनको ऐसा करने की सलाह दी मगर उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि ब्लैक कलर की कार इतने महीनों तक बाहर रखी रही है. 

Advertisement

वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल

Advertisement