लंबे समय से Salman Khan और Atlee के साथ काम करने की खबरें चल रही थीं. इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल A6 बताया जा रहा था. क्योंकि ये एटली के करियर की छठी फिल्म होगी. अब ये फिल्म कंफर्म हो गई है. पीपिंगमून डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने फिल्म के लिए हामी भर दी है. मगर ये दो हीरो वाला प्रोजेक्ट है. यानी इसमें सलमान के साथ एक और एक्टर को कास्ट किया जाना है. पहले चर्चा थी कि ये रोल Rajinikanth करने वाले हैं. मगर फाइनली ये रोल Kamal Haasan करेंगे. सलमान को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आ गई है कि वो खुद कमल हासन से इस फिल्म में काम करने के लिए बात कर रहे हैं. जनवरी 2025 से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.
सलमान खान X एटली फिल्म कंफर्म, दूसरा हीरो कौन होगा?
Salman Khan और Atlee, A6 नाम की फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. अनाउंसमेंट वीडियो के साथ जनवरी 2025 में शुरू होगी शूटिंग.


पीपिंगमून में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि सलमान और एटली पिछले एक साल से एक प्रोजेक्ट डिस्कस कर रहे थे. एटली ने जैसे ही सलमान को इस दो हीरो वाली फिल्म का आइडिया सुनाया, सलमान इम्प्रेस हो गए. उन्होंने फिल्म की बुनियादी स्टोरीलाइन पसंद आई. मगर उन्होंने एटली को पूरी स्क्रिप्ट डेवलप करने को कहा. कुछ महीनों बाद एटली फुल स्क्रिप्ट लेकर सलमान के पास गए. जिसे सुनने के बाद सलमान ने फौरन इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी. इसलिए अब इन दोनों लोगों के साथ काम करने की खबर और पुख्ता हो गई है.
इस फिल्म में सलमान क्या रोल करने वाले हैं, वो सब अभी लुका-छुपाकर रखा जा रहा है. सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि ये एटली के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है. इसमें वो हर एलीमेंट होगा, जो अमूमन एटली की फिल्मों में पाया जाता है. एक्शन से लेकर रोमैंस और इमोशन. मगर इस फिल्म के कॉन्फ्लिक्ट अलग होंगे. इसलिए इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो हीरो होंगे. पहले हीरो तो सलमान हो गए. दूसरे रोल के लिए एटली, कमल हासन से बातचीत कर रहे हैं. सलमान को ये प्रोजेक्ट इतना पसंद आ गया है कि वो इसके लिए खुद कमल से बात कर रहे हैं.
एटली चाहते हैं कि जनवरी 2025 से वो A6 का शूट शुरू कर दें. उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर से फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. इस फिल्म के अनाउंस करने के लिए मेकर्स एक स्पेशल प्रोमो भी शूट करना चाहते हैं. जिसके बाद फुल फ्लेज्ड तरीके से फिल्म का शूट शुरू होगा.
फिलहाल सलमान, एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में लगे हुए हैं. उनकी पलसियों में चोट है. बावजूद इसके वो ये फिल्म शूट कर रहे हैं. इन दिनों फिल्म का 45 दिनों लंबा शेड्यूल चल रहा है. इसके बाद फिल्म के कुछ हिस्से हैदराबाद के एक महल में फिल्माए जाएंगे. सलमान चाहते हैं कि दिसंबर तक वो 'सिकंदर' का काम पूरा कर लें. ये फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में लगने वाली है. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.
इसके अलावा सलमान एटली के प्रोडक्शन में बन रही 'बेबी जॉन' में भी कैमियो करने वाले हैं. ये एक एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है, जिसे एटली खुद शूट करेंगे. वैसे वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को कालीस डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को थिएटर्स में उतरने वाली है.
वीडियो: सलमान खान ने बताया अगर वो Dhoom 4 में होंगे, तो फिल्म की कहानी ये होगी!





















