The Lallantop

प्रियंका चोपड़ा की वजह से एस एस राजामौली को स्क्रिप्ट बदलनी पड़ी?

प्रियंका का इंटरनैशनल स्टेटस देखते हुए उनके रोल में ये बदलाव किए जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म है.

Go Goa Gone 2 डायरेक्ट करना चाहते हैं Kunal Khemu, दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर छाई Chhaava, Priyanka की वजह से S S Rajamouli को स्क्रिप्ट बदलनी पड़ी? Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'गो गोवा गॉन 2' डायरेक्ट करना चाहते हैं कुणाल खेमू

कुणाल खेमू ने ANI से 'गो गोवा गॉन' के सीक्वल के बारे में बात की. उन्होंने  कहा, "मैं सैफ के साथ फिल्म में दोबारा काम करना चाहूंगा. अगर वो मुझे फिल्म डायरेक्ट करने के लिए कहें, तब भी मैं ये ज़रूर करना चाहूंगा." 'गो गोवा गॉन' एक ज़ॉम्बी-कॉमेडी फिल्म है.

# दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'छावा'

विकी कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने अब तक डॉमेस्टिक बॉक्सऑफिस से 326.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दूसरे शनिवार को फिल्म ने 44 करोड़ और दूसरे रविवार को 40 करोड़ के आसपास की कमाई की है.

Advertisement
# "हेरा फेरी 3 के लिए पहले कार्तिक की कास्टिंग हुई थी"

सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन की कास्टिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा, "पहले फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया गया था. तब कहानी भी अलग थी. वो लोग इसे राजू समझ कर लेकर आए थे. फिल्म में अक्षय भी आने वाला था. लेकिन फिर प्रियदर्शन आए, फिल्म की कहानी बदली और कास्टिंग भी".

# प्रियंका की वजह से राजामौली को स्क्रिप्ट बदलनी पड़ी?

महेश बाबू और एस एस राजामौली की फिल्म SSMB 29 में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं. ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म है. न्यूज़ पोर्टल M9 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका की वजह से राजामौली को फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव करने पड़े हैं. प्रियंका के इंटरनैशनल स्टेटस को देखते हुए उनके रोल में ये बदलाव किए जा रहे हैं.

# अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की फिल्म की कास्टिंग शुरू

अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम श्रीनिवास साथ में एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये एक मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कास्टिंग शुरू हो गई है. त्रिविक्रम फिल्म में कई बड़े नामों को एक साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
# इम्तियाज़ अली की 'माय मेलबर्न' का ट्रेलर आया

इम्तियाज़ अली, रीमा दास, ओनिर और कबीर खान की फिल्म 'माय मेलबर्न' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां हैं जो रेस, जेंडर, सेक्शुएलिटी और डिसेबिलिटी के बारे में बात करती हैं. ये फिल्म 14 मार्च, 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 
 

वीडियो: राजामौली-महेश बाबू की SSMB29 में प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर आया अपडेट

Advertisement