The Lallantop

'बाहुबली' और RRR जैसी फ़िल्में बनाने वाले राजामौली ने 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ़ कर दी

राजामौली ने कहा कि अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' में जिस एडवेंचर दुनिया को क्रिएट किया है, उसे बनाना आसान नहीं था.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मासत्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन के साथ मौनी रॉय भी होंगी.

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ का प्रमोशन कर रहे हैं. देशभर में हो रहे प्रमोशनल इवेंट्स में जा रहे हैं. ‘बाहुबली’ और  ‘RRR’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर एस. एस. राजामौली इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं. इसी के प्रमोशन के लिए राजामौली, रणबीर कपूर और नागार्जुन एक साथ चेन्नई पहुंचे थे. जहां राजमौली ने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बात की. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजामौली ने कहा कि अयान मुखर्जी ने जिस एडवेंचर दुनिया को क्रिएट किया है, उसे बनाना आसान नहीं था. उन्होंने कहा,

‘’मुझे ‘ब्रह्मास्त्र’ देखकर ऐसा लगा कि अयान ने बहुत पावरफुल दुनिया क्रिएट की है. उनकी फिल्म में एक बड़े विलेन बनने की गुंजाइश है. इसे बनाना आसान नहीं था. ये फेयरी टेल नहीं है बल्कि कहानी को कहने का कमर्शियल तरीका है. फिल्म ये भी बताती है कि प्यार किसी भी अस्त्र से ज़्यादा बड़ा है.''

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

‘’अयान ने ये दिखाया है कि वानर अस्त्र, अग्नि अस्त्र, जलास्त्र और ब्रह्मास्त्र सभी तरह के अस्त्रों से भी ऊपर प्यार होता है. वो सबसे मज़बूत है.''

राजामौली ने कहा,

Advertisement

‘’अयान ने ऐसी दुनिया को बनाने का सपना देखा, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा है. अस्त्रों की वो दुनिया, जिसे हमने बचपन में सिर्फ हमारे इतिहास में या पुराणों में सुना है. हमने इन सभी अस्त्रों का नाम सुना है मगर कभी इसकी भव्यता नहीं देखी. और बस इसी को समझाने और दिखाने का ख्वाब अयान ने देखा है. ये एक लंबी जर्नी रही है. उन्हें करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन का सपोर्ट मिला है. मुझे इस जर्नी का पार्ट बनाने के लिए शुक्रिया.''

‘बाहुबली 2’ के बारे में बात करते हुए राजामौली ने कहा,

‘’मैंने अपनी ज़िंदगी के पांच साल ‘बाहुबली 2’ को दिए. यहां एक व्यक्ति है जिसने अपने विजन और अपने विश्वास को 10 साल दिए हैं. मैं अयान के नरेशन में उनका विजन देख सकता हूं और उन्हें सपोर्ट करता हूं.''  

रणबीर कपूर के करियर की नैय्या तीन पार्ट वाली 'ब्रह्मास्त्र' पर टिकी हुई है. इससे पहले आई उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ बड़े बजट की फिल्म थी. मल्टीस्टारर फिल्म. मगर बॉक्स ऑफिस पर इसकी भद्द पिट गई. ना तो फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिले, ना ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाई. इसमें रणबीर कपूर का डबल रोल था. मगर इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. अब ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर के अलावा तीन और बड़े नाम जुड़े हैं. अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और आलिया भट्ट. अब ये 09 सितंबर को ही पता चलेगा कि लोगों को उनका अग्नि अस्त्र वाला किरदार कैसा लगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का बहुत ज़रूरी रोल होगा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement