The Lallantop

'रॉकेट बॉयज़' में क्या ख़ास है, जो दो महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई और होमी भाभा की कहानी दिखाएगी?

ट्रेलर आया है, जिसमें एक बड़े वैज्ञानिक का कैमियो भी है.

Advertisement
post-main-image
हमें ये कहानी पता है, फिर भी ट्रेलर शो के प्रति उत्सुकता बढ़ाने का काम करता है.
04 फरवरी को सोनी लिव पर एक वेब सीरीज़ आ रही है, 'रॉकेट बॉयज़' (Rocket Boys). शो न्यूक्लियर फिज़िसिस्ट्स डॉक्टर विक्रम साराभाई और डॉक्टर होमी जे भाभा पर बेस्ड है. उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर विज्ञान की फील्ड में उनके कंट्रीब्यूशन को यहां जगह मिली है. 2021 में शो का टीज़र आया था, जिसके बाद अब फाइनली इसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ट्रेलर कैसा है, शो की कास्ट में कौन-कौन हैं,  ऐसे ही पहलुओं पर बात करेंगे. आप शो का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं:

# कहानी क्या है?
ट्रेलर की शुरुआत होती है एक स्टूडेंट से, नाम है विक्रम साराभाई. जो रॉकेट बनाने की कोशिश कर रहा है. किसी का वॉयस ओवर सुनाई देता है जो कहता है कि ये सनकी लड़का फिर से कोर्टयार्ड को उड़ा देगा. यानी विक्रम पहले भी ऐसी कोशिशें कर चुके हैं. दूसरी तरफ मिलते हैं हम होमी भाभा से, जो एक टीचर हैं. साइंस के प्रति अपने म्यूचुअल लव के चलते विक्रम और होमी की मुलाकात होती है. विक्रम किसी भी तरह इंडिया स्पेस प्रोग्राम के लिए कुछ करना चाहते हैं. वहीं, होमी इंडिया का पहला एटम बॉम्ब बनाना चाहते हैं.
Homi And Vikram
ट्रेलर से डॉक्टर विक्रम साराभाई और डॉक्टर होमी जे भाभा.

इन दोनों को क्या मुश्किलें देखनी पड़ती हैं, साथ काम करते हुए आपसी मतभेद कैसे पैदा होते हैं, साथ ही इस सब के दौरान इंडिया की हिस्ट्री कैसे बदल रही होती है, इन सब की झलक हमें ट्रेलर में मिलती है. हिस्ट्री के पन्नों से जवाहरलाल नेहरू और जवान ए पी जे अब्दुल कलाम भी देखने को मिलते हैं. ट्रेलर को देखकर लगता है कि शो सिर्फ उनकी प्रोफेशनल लाइफ को दिखाकर आगे नहीं बढ़ना चाहता. वो दिखाना चाहता है कि काम से परे ये दोनों लोग कैसे थे. उन अनुभवों और लोगों को जगह देना चाहता है जिन्होंने आंखों में सपने लिए उन दो लोगों को भारतीय इतिहास के प्रॉमिनेंट फिगर्स में शामिल किया.

Advertisement
Advertisement