The Lallantop

मैं बेघर थी, खाने को पैसे नहीं थे, मजबूरी में ऑडी में सोना पड़ा-रश्मि देसाई

Rashami Desai ने बताया कि उस वक्त उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो खाना अफोर्ड कर सकें. इसलिए वो 20 रुपए की थाली से काम चलाती थीं.

Advertisement
post-main-image
रश्मि देसाई ने कई रिएलिटी शोज़ में हिस्सा लिया.

Rashami Desai. टीवी की जाना-माना नाम हैं. कलर्स चैनल के शो 'उतरन' से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रिएलिशी शोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं. हाल ही में रश्मि ने उस वक्त का किस्सा सुनाया जब वो बेघर हो गई थीं. उनके ऊपर 3.50 करोड़ रुपए का कर्ज़ था. खाना खाने को पैसे नहीं थे. रश्मि ने बताया कि ऐसे में मजबूरी में उन्हें अपनी ऑडी में सोना पड़ा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Paras Chhabra के पॉडकास्ट शो में रश्मि ने बताया कि ये हादसा तब हुआ था जब उनका एक्टर Nandish Sandhu से तलाक हुआ. रश्मि ने बताया कि उस वक्त उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो खाना अफोर्ड कर सकें. इसलिए वो 20 रुपए की थाली से काम चलाती थीं. रश्मि ने कहा,

''मैंने उस वक्त घर खरीदा था. मेरे ऊपर करीब 2.5 करोड़ रुपए का लोन था. उसके अलावा मुझे याद है उस वक्त मेरे ऊपर करीब 3.5 करोड़ रुपए का कर्ज़ा था. मुझे लगा सब ठीक हो जाएगा. मगर अचानक से फिर मेरा शो बंद हो गया.''

Advertisement

रश्मि ने आगे कहा,

''मैं चार दिनों तक सड़क पर सोई. उस वक्त मेरे पास ऑडी ए6 थी. मैं अपनी कार में चारों दिन सोई थी. मेरा सारा सामान भी मेरे मैनेजर के घर पर था. मैं अपनी फैमिली से भी कट गई थी. उस वक्त जो रिक्शा वालों का खाना होता है ना, जो 20 रुपए में आता है. प्लास्टिक के बैग में. वो दाल-चावल खाया करती थी. जिसमें दो रोटी और कंकड़-पत्थर भी हुआ करते थे.''

रश्मि ने बताया कि वो उनके लिए बहुत कठिन दिन थे. अपने इमोशनल स्टेट पर बात करते हुए रश्मि ने कहा,

Advertisement

''उस वक्त मेरा तलाक हुआ था. मेरे दोस्त भी यही समझते थे कि मेरे साथ रहना बहुत मुश्किल है, मैं बहुत एक्सप्रेसिव नहीं थी. मैं अपनी ही शेल में चली गई थी. मेरे परिवार वालों का कहना था कि मेरे सारे फैसले गलत थे.''

रश्मि कहती हैं कि इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'दिल से दिल तक' शो किया और चीज़ें बदलने लगीं. रश्मि ने आगे कहा,

''मैंने किसी तरह अपना लोन चुकाया मगर बहुत चिंता में रहा करती थी. मैं सो नहीं पाती थी. मैं लगातार काम कर रही थी. उस वक्त मुझे लग रहा था कि मुझे मर जाना चाहिए.''

उस वक्त उन्होंने अपनी ऑडी 15 लाख में बेची. क्योंकि उन्होंने 12 लाख रुपए का लोन चुकाना था. रश्मि ने आगे बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें इस फेज़ से निकलने में मदद की. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: रश्मि देसाई हुईं रणवीर सिंह और जॉनी सिंस के Ad पर नाराज़, तमाचे जैसा बताया

Advertisement