The Lallantop

रणवीर की 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर बनाया रिकॉर्ड, 663 लाख घंटे देखी गई

'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर आने के चार हफ्ते बाद भी इंडिया-पाकिस्तान समेत 8 देशों में टॉप पर ट्रेंड कर रही है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Warner Bros Discovery की डील से पीछे क्यों हटा Netflix? Malamaal Weekly के सीक्वल में कौन से एक्टर्स काम करेंगे? और Dhurandhar ने थिएटर्स के बाद OTT पर कौन सा रिकॉर्ड बना दिया? ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# वॉर्नर ब्रोज की डील से पीछे हटा नेटफ्लिक्स!

पिछले साल ऐलान हुआ कि हॉलीवुड स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स बिक रहा है. उसे खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स आगे आई. डील ऑलमोस्ट फाइनल हो गई. इतने में दूसरे स्टूडियो पैरामाउंट ने नेटफ्लिक्स से भी बड़ी प्राइस ऑफर कर दी. वॉर्नर ब्रदर्स को उम्मीद थी कि नेटफ्लिक्स, पैरामाउंट की कीमत को मैच करेगा. मगर ऐसा नहीं हुआ और नेटफ्लिक्स ने खुद को इस डील से अलग कर लिया. अब पैरामाउंट स्कायडांस 111 बिलियन डॉलर्स यानी 10 लाख करोड़ रुपए में वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदेगी.  

Advertisement

# एकेडमी ने अनाउंस की प्रेजेंटर्स की दूसरी लिस्ट

अकैडमी ने इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेज़ेंट करने वाले स्टार्स की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें हावियर बार्डेम, क्रिस एवंस, चेज़ इन्फिनिटी, डेमी मूर, कुमैल नान्जियानी और माया रूडॉल्फ के नाम शामिल हैं. ऑस्कर्स 15 मार्च को होने हैं. इसे इंडिया में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

# 'मालामाल वीकली' का सीक्वल बनेगा?

Advertisement

2006 में आई कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' का सीक्वल बनने जा रहा है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ओरिजिनल फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, राजपाल यादव और शक्ति कपूर जैसे एक्टर्स ने काम किया था. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि इसके सीक्वल को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. मगर ये डायरेक्ट सीक्वल नहीं होगा. किरदार और लोकेशन बदल जाएगी. परेश रावल ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है. रितेश देशमुख और राजपाल यादव से बातचीत जारी है.

# थिएटर्स के बाद 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स के सारे रिकॉर्ड तोड़े

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा. थिएटर्स में बवाल काटने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई. यहां इसने व्यूअरशिप के मामले में 2024 के बाद आई सभी भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' अपनी ओटीटी रिलीज़ के चौथे हफ्ते में भी दुनियाभर के कई देशों में टॉप पर ट्रेंड कर रही है. साथ ही इसे चौथे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर 2 मिलियन यानी 20 लाख बार देखा गया. इसे मिला लें, तो इस फिल्म को कुल 66.3 मिलियन यानी 663 लाख घंटे नेटफ्लिक्स पर देखा गया. 

# यश की 'टॉक्सिक' में संजीदा का कैमियो

यश की 'टॉक्सिक' में पहले ही नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसी हीरोइन काम कर रही हैं. अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि फिल्म में संजीदा शेख भी अहम रोल में नज़र आएंगी. मगर ये कैमियो होगा. 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. 'धुरंधर 2' भी उसी दिन रिलीज़ होगी.

# धर्मा ने सिनी शेट्टी के साथ 3 फिल्मों की डील साइन की

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने सिनी शेट्टी के तौर पर एक नया टैलेंट ढूंढा है. सिनी, धर्मा की फिल्म 'दोस्ताना 2' से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा करण जौहर की कंपनी ने उनके साथ तीन फिल्मों की डील भी साइन कर ली है. यानी इस प्रोडक्शन कंपनी की दो और फिल्मों में नज़र आएंगे. सिनी 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का पेजेंट जीत चुकी हैं.

वीडियो: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर किस दिन होगा रिलीज, पता लग गया!

Advertisement