The Lallantop

'धुरंधर' दो दिन में ही पाकिस्तान की सबसे ट्रेंडिंग फिल्म बन गई!

इससे पहले 'धुरंधर' ने पाकिस्तान की मोस्ट पायरेटिड मूवी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.

Advertisement
post-main-image
03 फरवरी को 'धुरंधर 2' का टीज़र भी रिलीज़ हुआ है.

India में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद Dhurandhar को Pakistan में भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म वहां रिलीज़ नहीं हुई, उसके बावजूद इसकी पायरेटिड कॉपी को धड़ल्ले से डाउनलोड किया गया. और अब, जब Ranveer Singh की मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है तो पाकिस्तानी जनता इसे वहां भी खूब बढ़-चढ़कर देख रही है. हाल ये है कि ओटीटी रिलीज़ के 48 घंटे के भीतर ही 'धुरंधर' पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लग गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को 29-30 जनवरी को रात 12 नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दिया गया था. भारत में लोग इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. इसलिए जब ये अपने रिलीज़ के दिन ही नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्रेंडिंग टेबल में टॉप पर पहुंची, तो कोई आश्चर्य नहीं हुआ. हालांकि लोग तब ज़रूर चौंके, जब ये मूवी नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की भी सबसे ट्रेंडिंग फिल्म बन गई.

इंटरनेट पर इस वक्त एक स्क्रीनशॉट काफ़ी वायरल हो रहा है. ये स्क्रीनशॉट नेटफ्लिक्स पाकिस्तान से जुड़ा है. इसमें देखा जा सकता है कि 'धुरंधर' पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. NDTV ने भी अपने सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है. गौर करने वाली बात ये है कि वहां दूसरे नंबर पर धनुष-कृति सैनन की 'तेरे इश्क में' ट्रेंड कर रही है. वो भी एक भारतीय फिल्म है. देखा जाए तो पिछले कुछ हफ़्तों से नेटफ्लिक्स पाकिस्तान के टॉप 10 रैंकिंग में आधी से ज्यादा फिल्में भारत की ही दिखाई दे रही हैं.

Advertisement
dhurandhar
नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर पहुंची 'धुरंधर'. 

फिर भी 'धुरंधर' का वहां टॉप पर पहुंचना काफ़ी रोचक है. खासकर ये जानते हुए कि इस मूवी को गल्फ़ देशों के सिनेमाघरों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था. इस बैन के पीछे फिल्म के तथाकथित एंटी पाकिस्तान एलिमेंट्स को जिम्मेदार ठहराया गया था. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे मूवी को कम-से-कम 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

इसके बावजूद फिल्म थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद से ही पाकिस्तानी जनता के बीच पहुंचने लगी थी. दरअसल वहां लोगों ने इस मूवी की पायरेसी शुरू कर दी थी. हाल ये हुआ कि मात्र 12 दिन के अंदर ‘धुरंधर’ पाकिस्तानी इतिहास की मोस्ट पायरेटिड मूवी बन गई. वहां इसे 20 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था. इस दौरान फिल्म ने शाहरुख खान की 'रईस' और रजनीकांत की 2.0 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. और अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर भी एक बड़े रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है.

वीडियो: क्या ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर' से 9 मिनट के सीन काट दिए गए?

Advertisement

Advertisement