The Lallantop

'रामायण' की खबरों को फर्ज़ी बताने के लिए रणबीर को सिर के बल खड़ा होना पड़ गया!

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Ramayan की शूटिंग साल 2024 में नहीं होने वाली. इस बीच Ranbir Kapoor की कुछ फोटोज़ वायरल हो रही हैं जिनसे कुछ और ही कहानी पता चली.

Advertisement
post-main-image
पहले खबर आई थी कि अप्रैल या मई 2024 से रणबीर 'रामायण' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

बीते कुछ दिनों से Nitesh Tiwari की Ramayan को लेकर हर तरह की खबरें चल रही हैं. पहले बताया गया कि अप्रैल 2024 में राम नवमी के मौके पर फिल्म को अनाउंस किया जाएगा. Ranbir Kapoor और Sai Pallavi मई से शूटिंग शुरू करेंगे. वहीं Yash जून या जुलाई में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे. फिर बताया गया कि ऐसी तमाम खबरें निराधार हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि ‘रामायण’ के मेकर्स के बीच कुछ आंतरिक मतभेद चल रहा है. उसके चलते किसी भी हालत में फिल्म 2024 में फ्लोर पर नहीं जाने वाली. अब इस पूरे माहौल के बीच नई कहानी सामने आ रही है. रणबीर कपूर की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. उनके आधार पर कहा जा रहा है कि ‘रामायण’ को लेकर उड़ी हालिया खबरें फर्ज़ी हैं. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. 

Advertisement

रणबीर के ट्रेनर Nam ने अपने इंस्टाग्राम पेज trainingwithnam पर रणबीर की एक फोटो पोस्ट की. जहां वो सिर के बल खड़े हैं. नैम ने फोटो के साथ लिखा, ‘रणबीर कपूर का पहला हेड स्टैंड’. साथ में ‘रामायण’ का हैशटैग भी नत्थी था. उसे देखकर लोग लिखने लगे कि रणबीर ने ‘रामायण’ के लिए तैयारी करना शुरू कर दी है. उसके अलावा उनकी कुछ और फोटोज़ X पर वाइरल हो रही थीं. रणबीर एक शख्स के साथ खड़े थे. बताया जा रहा है कि वो शख्स उन्हें तीरंदाज़ी सिखा रहे हैं. वो ‘रामायण’ के लिए ही ये स्किल सीख रहे हैं. 

Advertisement

अगर रणबीर अभी फिल्म के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं तो इसका ये मतलब है कि शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है. किसी फिल्म की शूटिंग के प्लान तय नहीं होते तो एक्टर्स से ट्रेनिंग के लिए क्यों कहा जाता. रणबीर भले ही मई 2024 से ‘रामायण’ के लिए शूट ना कर पाएं. लेकिन बताया जा रहा है कि वो 2024 के आखिरी महीनों में ‘रामायण’ के पहले पार्ट के लिए शूट करना शुरू कर देंगे. फिल्म का पहला पार्ट उनके और साई पल्लवी के किरदारों पर फोकस करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीताहरण पर इस पार्ट की कहानी खत्म हो जाएगी. मेकर्स ‘रामायण’ को तीन पार्ट्स में बनाने की प्लैनिंग कर रहे हैं. संभव है कि राम नवमी पर फिल्म से जुड़ी कोई घोषणा की जाए. बता दें कि ‘रामायण’ से रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे एक्टर्स के नाम भी जुड़ चुके हैं. बस अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.       
 

वीडियो: नितेश तिवारी की रामायण को शूट करने से पहले रणबीर कपूर क्या तैयारियां करेंगे?

Advertisement
Advertisement