The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' वाले दो ट्रेलर क्यों ला रहे हैं?

बॉलीवुड में सबसे लंबे ट्रेलर का रिकॉर्ड 'सिंघम अगेन' के नाम पर है. इसके बाद 'रामायण: पार्ट 1' का नंबर आता है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में रणबीर कपूर ने राम और परशुराम, दोनों किरदार निभाए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 15 जुलाई को सेंसर बोर्ड ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के दोनों ट्रेलर्स को U सर्टिफिकेट दिया है और इसे जल्द रिलीज़ किया जाएगा।
  • 'रामायण' के ट्रेलर्स की लंबाई 4 मिनट और 4 मिनट 15 सेकेंड है, जो बॉलीवुड के सबसे लंबे ट्रेलर्स में दूसरे नंबर पर है।
  • 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ट्रेलर का ग्रैंड प्रिव्यू होगा और 24 जुलाई को यह डिजिटली वैश्विक स्तर पर जारी किया जाएगा।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के ऑफिशियल ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. कुछ दिनों के बाद इसे दुनिया भर में रिलीज़ कर दिया जाएगा. कल यानी 15 जुलाई को सेंसर बोर्ड ने इसे U सर्टिफिकेट देते हुए हरी झंडी दिखा दी है. खास बात ये है कि मेकर्स फिल्म का दो ट्रेलर रिलीज़ करने वाले हैं. एक सिनेमाघरों के लिए, वहीं दूसरा डिजिटल रिलीज़ के लिए.

Advertisement

'रामायण: पार्ट 1' को आने में अभी तीन महीने का समय बाकी है. यश की मानें तो ये फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. बावजूद इसके, मेकर्स इसे काफी पहले ही जनता के सामने लाने की तैयारी में हैं. वैसे, पहले लोगों को ये लग रहा था कि अभी फिल्म का दो-ढाई मिनट का मिनी ट्रेलर या टीज़र दिखाया जाएगा. वहीं रिलीज़ से महीने भर पहले मेकर्स फुल फ्लेजेड ट्रेलर ले आएंगे. लेकिन नमित मल्होत्रा ने ऑडियंस को थोड़ा सरप्राइज़ कर दिया है.

15 जुलाई को 'रामायण' के दोनों ट्रेलर्स का सेंसर सर्टिफिकेशन हुआ है. इस दौरान लोगों ने जिस बात पर सबसे अधिक गौर किया, वो है उनका रनटाइम. इसमें से एक ट्रेलर 4 मिनट, वहीं दूसरा 4 मिनट 15 सेकेंड लंबा है. दोनों 3D वर्जन में हैं. इनमें से 4 मिनट वाला ट्रेलर थिएटर्स में प्ले किया जाएगा. वहीं 4.15 मिनट वाला डिजिटली रिलीज़ होगा. ये बात इसे बॉलीवुड के सबसे लंबे फिल्म ट्रेलर्स में से एक बना देती है.

Advertisement
ramayan trailer
‘रामायण: पार्ट 1’ के दोनों ट्रेलर्स का सेंसर सर्टिफिकेट.

हिंदी फिल्मों में सबसे लंबे ट्रेलर का रिकॉर्ड अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' के नाम पर है. उसकी लंबाई 4 मिनट 58 सेकेंड की थी. 4 मिनट 15 सेकेंड की लेंथ के साथ 'रामायण: पार्ट 1' दूसरे नंबर पर है. अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' भी इतनी ही लंबी थी. वो ऐसी पहली बॉलीवुड मूवी थी जिसका ट्रेलर 4 मिनट से अधिक का था. चौथे नंबर पर 4 मिनट 10 सेकेंड लंबे ट्रेलर वाली 'वेलकम टू द जंगल' है. वहीं पांचवां स्थान मिला है रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को. उसके ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट 8 सेकेंड की थी.

खैर, 'रामायण' का ये ट्रेलर सबसे पहले 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मण्डपम् में दिखाया जाएगा. वहां एक बड़ा इवेंट रखा जा रहा है, जिसमें देश भर की नामी-गिरामी हस्तियां जुटने वाली हैं. फिर 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में इसका एक ग्रैंड प्रिव्यू होगा. वहां बॉलरूम 20 में करीब 4800 लोग एक साथ इसे देख सकेंगे. जहां तक ग्लोबल रिलीज़ की बात है, 24 जुलाई को 'रामायण' का ट्रेलर पूरी दुनिया के लिए डिजिटली लॉन्च कर दिया जाएगा.

वीडियो: 'रामायण', 'वाराणसी' पर पैसा लगाने से क्यों डर रहे OTT प्लैटफॉर्म्स?

Advertisement

Advertisement