02 अप्रैल को भारत में Ramayana के अगले टीज़र को डिजिटली रिलीज़ किया जाएगा. इससे ठीक पहले 30 अप्रैल को मेकर्स ने यूएस में एक प्रेस इवेंट रखा था. इवेंट में Ranbir Kapoor के अलावा डायरेक्टर Nitesh Tiwari और प्रोड्यूसर Namit Malhotra भी मौजूद थे. इस दौरान अमेरिकियों को फिल्म से जुड़ी पहली झलक दिखाई गई थी. मेकर्स ने वहां मौजूद लोगों को अभी इस टीज़र पर कमेंट करने से मना किया है. बावजूद इसके, उससे जुड़ा पहला रिव्यू बाहर आ गया.
'रामायण' टीजर का पहला रिव्यू आया, देखकर रो पड़े लोग
यूएस प्रेस इवेंट में मौजूद एक अन्य क्रिटिक को तो अपना रिव्यू डिलीट भी करना पड़ गया है.


ये रिव्यू दिया है सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लिशमा पटेल ने. वो 'रामायण' के यूएस वाले प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थीं. टीज़र पर अपना फीडबैक देते हुए वो लिखती हैं,
"मुझे रामायण के ट्रेलर का प्रीव्यू देखने का मौका मिला, जो 02 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगा. मैंने इसे बर्बैंक (कैलिफॉर्निया, यूएस) में देखा और इसका असर अभी तक महसूस कर पा रही हूं. नमित मल्होत्रा जो बना रहे हैं और नितेश तिवारी जिस तरह इसे जीवंत कर रहे हैं, वो सच में शानदार है. इसका स्केल, विज़न और एनर्जी- सब कुछ बहुत दमदार लगा. एक सीन मेरे दिल में बस गया है. उसमें राम नाव में बैठे हैं. कोई उनका नाम पुकारता है और वो धीरे-धीरे पीछे मुड़ते हैं. मैं आमतौर पर ज्यादा भावुक नहीं होती. लेकिन वो पल मेरे दिल को छू गया. ऐसा लगा जैसे उसमें घर जैसा अपनापन हो. वो आवाज़, उसकी फ्रिक्वेंसी और उसका इमोशन- उस एक शब्द में जो इमोशन था, उसे मैं पूरी तरह समझा नहीं सकती. मेरी आंखों से आंसू निकल आए. फिर चाहे वो खुशी के हों या अपनापन महसूस करने के. मैं इस साल दीपावली पर इसके पहले पार्ट को देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती."

लिशमा ने बताया कि फर्स्ट ग्लिम्प्स के बाद नमित, नितेश और रणबीर ने लोगों के साथ क्वेश्चन-आंसर सेशन भी रखा था. उस दौरान उन्होंने सबके सवालों का जवाब दिया. गौर करने वाली बात ये है कि लिशमा ने कुछ ही देर के बाद अपने रिव्यू को बदल दिया. इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट में बाकी सभी बातें तो लगभग पहले जैसी ही हैं. मगर वो हिस्सा, जहां उन्होंने फिल्म में राम की झलक पर बात की थी, उसे हटा दिया गया है.

दरअसल, मेकर्स ने प्रिव्यू में मौजूद लोगों से कहा था कि वो तय समय से पहले इस फिल्म पर कोई रिव्यू न दें. यूएस में रहने वाले फिल्म क्रिटिक टायलर डिज्नी भी इस बात की पुष्टि की है. X पर एक पोस्ट डालते हुए उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें 'रामायण' पर अपना रिव्यू डिलीट करना पड़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी फिल्म पर कुछ भी कहने-सुनने पर रोक लगाई गई है. एक बार मेकर्स इस रोक को हटा लें तो वो इस पर खुलकर बात करेंगे.

02 अप्रैल को मुंबई में फिल्म के पहले टीज़र को डिजिटली रिलीज़ किया जाएगा. 'राम' टाइटल वाले इस एसेट को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है. ये वीडियो 158 सेकेंड यानी 2 मिनट 58 सेकेंड लंबा होने वाला है. इसमें राम के रोल में रणबीर कपूर की झलक तो दिखेगी ही, साथ ही यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे का भी फर्स्ट लुक भी रिवील किया जा सकता है.
वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन-सा एक्टर क्या बना है, सब पता चल गया!






















