The Lallantop

'रामायण' टीजर: सिर्फ रणबीर नहीं, मेकर्स यश-सनी देओल समेत पूरी स्टारकास्ट का लुक रिवील करेंगे!

02 अप्रैल को 'रामायण' का टीज़र आएगा. साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर की भी पहली झलक देखने को मिलेगी.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है.

02 अप्रैल को Nitesh Tiwari की Ramayana का अगला टीज़र रिलीज़ किया जाना है. इस एसेट को Rama नाम दिया गया है. इस नाम को देख लोगों को ऐसा लगा कि मेकर्स केवल राम के अवतार में Ranbir Kapoor का ही लुक रिवील करेंगे. लेकिन ताज़ा अपडेट की मानें, तो उस दिन Yash, Sai Pallavi और Sunny Deol समेत पूरी स्टारकास्ट को ऑफिशियली दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'रामायण' मेकर्स मार्केटिंग के मामले में अब तक रिलैक्स्ड चल रहे थे. मगर उन्होंने कमर कस ली है. इसकी शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है. 02 अप्रैल का दिन इसलिए क्योंकि उस दिन हनुमान जयंती है. साथ ही प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का बर्थडे भी है. इस दिन डिजिटली फिल्म का टीजर रिलीज़ किया जाएगा. खबरें ये भी हैं कि 02 अप्रैल को यूएस में फिल्म का पहला प्रमोशनल इवेंट रखा जाएगा. इसमें रणबीर, नमित, नितेश तिवारी समेत फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे. 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टीज़र का ज्यादा फ़ोकस फिल्म की लीडिंग स्टारकास्ट पर होगा. इस दौरान रणबीर कपूर- राम, साई पल्लवी- सीता, यश- रावण, सनी देओल- हनुमान और रवि दुबे- लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे. प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कहा,

Advertisement

"ये टीज़र रामायण की दुनिया को उसके किरदारों के जरिए दिखाने के लिए बनाया गया है. फिल्म के हर कैरेक्टर को कैसे सोचा और तैयार किया गया है, इसमें उसे करीब से दिखाया जाएगा. फिल्म के स्केल और एक्शन को अलग वीडियो में कुछ महीनों बाद रिवील किया जाएगा."

खास बात ये है कि मेकर्स इस टीज़र में फिल्म की सपोर्टिंग स्टारकास्ट को भी दिखाने वाले हैं. यानी आपको शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत सिंह, कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता, विद्युतजिह्वा बने विवेक ओबेरॉय और दशरथ के पात्र में अरुण गोविल का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलेगा. इनके अलावा कुणाल कपूर, जो फिल्म में इन्द्र बने हैं, उनका लुक भी सामने आ सकता है.

यूएस में हो रहे इस प्रमोशनल इवेंट से मेकर्स अपने सात महीने के मार्केटिंग कैम्पेन की शुरुआत करेंगे. दीपावली यानी नवंबर के शुरुआती हफ्ते में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस बीच समय-समय पर मूवी और इसकी स्टारकास्ट से जुड़े एसेट्स रिलीज़ किए जाते रहेंगे. इस तरह रिलीज़ से पहले तक ग्लोबली इस फिल्म की हाइप बन जाएगी. साथ ही इसे मिले शुरुआती रिस्पॉन्स के आधार पर मेकर्स समय रहते इसमें बदलाव भी कर पाएंगे. 

Advertisement

वीडियो: नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन-सा एक्टर क्या बना है, सब पता चल गया!

Advertisement