The Lallantop

"बॉयकॉट रणबीर कपूर! वो भगवान राम बनने के काबिल नहीं हैं"

"जिसका कैरेक्टर इतना खराब हो, वो भगवान राम का रोल कैसे कर सकता है. आखिर सभी सनातनी कहां हैं?"

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में रणबीर कपूर ने राम और परशुराम, दोनों का रोल किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर को रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जिसके बाद एक वर्ग ने उनका विरोध शुरू कर दिया है।
  • रणबीर के बीफ़ खाने वाले पुराने बयान को लेकर एक्ट्रेस निकिता रावल ने उनका विरोध किया है और माफी मांगने की मांग रखी है।
  • इस विवाद के चलते निकिता ने रणबीर से सार्वजनिक माफी की मांग की है, जबकि फिल्म का पहला भाग इस साल दीपावली पर रिलीज होगा।

जिस दिन से Ranbir Kapoor, Ramayana में भगवान राम के रोल में कास्ट हुए हैं, उस दिन से ही एक तबका लगातार उनका विरोध कर रहा है. इस विरोध में रणबीर के बीफ़ खाने वाले पुराने बयान का सबसे बड़ा हाथ है. उस बात का हवाला देकर एक्ट्रेस Nikita Rawal ने उनका बॉयकॉट करने की मांग रखी है. उनका कहना है कि रणबीर जैसे शख्स भगवान राम के रोल के लिए फिट नहीं हैं. साथ ही उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

निकिता ने अनिल कपूर के साथ 'ब्लैक एंड वाइट' मूवी में काम किया है. जल्द ही वो अरशद वारसी की फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में नज़र आएंगी. बॉलीवुड मैस्कॉट से हुई बातचीत में वो बताती है कि भगवान राम का किरदार निभाना कोई साधारण ज़िम्मेदारी नहीं है. लोग उन्हें आस्था और सम्मान से देखते हैं. इसलिए रणबीर जैसे एक्टर, जो बीफ खाते थे, वो इस रोल में फिट नहीं बैठते. निकिता कहती हैं,

"भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल भी नहीं है. जो इंसान बीफ खाता हो और जिसका कैरेक्टर इतना खराब हो, वो भगवान राम के आदर्शों और उनके कैरेक्टर को कैसे समझ सकता है? मेकर्स सिर्फ बिजनेस कर रहे हैं. उन्हें बस पैसे कमाने की चिंता है. मगर ये करोड़ों लोगों की आस्था और भगवान राम का अपमान है. आखिर सभी सनातनी कहां हैं? इस मसले पर कोई आवाज़ क्यों नहीं उठा रहा?"

Advertisement

निकिता की मानें तो रणबीर को अपने बीफ वाले बयान के लिए लोगों से पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए. वो कहती हैं,

"जिस शख्स ने खुलेआम ये कहकर करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई कि वो बीफ खाता है, वही आज भगवान राम का किरदार निभा रहा है. बॉयकॉट रणबीर कपूर. अगर उन्हें लगता है कि उनसे गलती हुई, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए. हम ऐसे लोग हैं, जो माफ करना जानते हैं. मेरी राय में रणबीर कपूर का पर्सनल कैरेक्टर भगवान राम के काबिल नहीं है."

ये पूरा विवाद रणबीर के एक पुराने इंटरव्यू से शुरू हुआ था. कुछ साल पहले फूड क्रिटिक कुणाल विजयकर से हुई बातचीत में उन्होंने खुद को Big Beef Guy बताया था. यानी ऐसा शख्स, जिसे बीफ खाना बहुत पसंद है. उनका वो बयान हर कुछ समय के बाद इंटरनेट पर वायरल होता रहता है. हालांकि कुछ समय पहले रणबीर ने बताया कि वो भगवान राम के रोल में ढलने के लिए 'रामायण' पढ़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने शराब और नॉन वेज से भी दूरी बना ली है. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा. वहीं इसका सेकेंड पार्ट 2027 की दीपावली पर आएगा.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' में विष्णु का किरदार किसने किया?

Advertisement