Sanjay Leela Bhansali की Love and War बारम्बार टलती जा रही है. इसका असर सीधे Nitesh Tiwari की Ramayana पर पड़ रहा है. हालांकि इस बार भंसाली ने अपनी फिल्म डिले की, तो Ranbir Kapoor ने Ramayana 2 की शूटिंग शुरू कर दी. खबर है कि फिल्म में हनुमान के अवतार में नज़र आने वाले Sunny Deol भी जल्द ही उन्हें जॉइन करने वाले हैं. सेकेंड पार्ट की कहानी सीता-हरण के बाद की होगी. ऐसे में सनी और रणबीर ज्यादातर सीक्वेंस साथ ही शूट करेंगे.
'रामायण 2' की शूटिंग शुरू! रणबीर कपूर-सनी देओल पहली बार करेंगे स्क्रीन शेयर!
'टॉक्सिक' का काम निबटा चुके यश भी जल्द ही उन्हें जॉइन कर सकते हैं.
.webp?width=360)

‘रामायण: पार्ट 1’ की शूटिंग महीनों पहले पूरी हो चुकी थी. लंबे समय से उसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. उस फिल्म का काम निबटाते ही रणबीर 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हो गए थे. मगर ये फिल्म हद से ज्यादा लंबी खिंच गई. 'रामायण 2' 2027 की दीपावली पर रिलीज़ होगी. अभी इसकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम बाकी है. इसलिए मेकर्स और देरी नहीं कर सकते थे. पिछले दिनों भंसाली की बिगड़ी तबियत के कारण ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग मई तक के लिए रुक गई है. ऐसे में रणबीर ने मार्च से मई तक के समय को 'रामायण 2' पर खर्चने का फैसला किया है.
पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"रणबीर कपूर मार्च से मई के बीच रामायण 2 का एक बड़ा हिस्सा शूट कर लेने का प्लान बना रहे हैं. फिलहाल वो भगवान राम के किरदार के लिए क्लीन-शेव्ड लुक में नज़र आ रहे हैं. ये लुक फिल्म की कहानी और विज़ुअल कंटिन्यूटी के मुताबिक रखा गया है. इससे पहले पार्ट के स्केल और स्टोरीटेलिंग को बड़े स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी."
'रामायण' में सनी देओल केवल कुछ ही समय के लिए स्क्रीन पर नज़र आएंगे. सेकेंड पार्ट में उनको काफ़ी स्क्रीनटाइम मिलने वाला है. वो जल्द ही शूट पर लौटेंगे और रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. सूत्र के मुताबिक,
"रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं सनी देओल 20 मार्च के आसपास सेट पर लौटेंगे. ये शेड्यूल काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भगवान राम और हनुमान के कई कॉम्बिनेशन सीन फिल्माए जाएंगे. ये सीन्स कहानी के लिए बहुत अहम होने वाले हैं."
चर्चा है कि यश भी जल्द ही 'रामायण 2' पर काम शुरू कर सकते हैं. पहले पार्ट में वो सीता-हरण और कुछेक अन्य सीन्स में ही दिखाई देंगे. लेकिन सेकेंड पार्ट में सनी की तरह उनको भी काफ़ी ज्यादा स्क्रीनटाइम मिलेगा. चूंकि उन्होंने 'टॉक्सिक' का काम निबटा लिया है, इसलिए अब वो पूरे तन-मन से 'रामायण 2' पर जुटने वाले हैं. हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी भी कोई ठोस अपडेट नहीं आई है. जहां तक 'रामायण' की बात है, फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा. रामनवमी के आसपास फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जा सकता है.
वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के मेकर्स ने क्रिस्टोफर नोलन को हायर किया?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
.webp?width=120)