The Lallantop

पकड़ा गया रणबीर-इम्तियाज का फर्जीवाड़ा!

रणबीर कपूर की वो सच्चाई जो हमारा 'देशभक्त मीडिया' आपको कभी नहीं बताएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

वो सच जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. बड़ी सफाई से इम्तियाज अली और रणबीर कपूर ने आपकी आंखों में धूल झोंकनी चाही लेकिन हम सच खोज ही लाए. जानिए क्या था वो सच जिसे छिपाने के लिए रचे गए इतने छल-छंद!  

ऐसे ही बोलते हैं न न्यूज चैनल वाले :twisted: ;) वैसे हम पहले ही बता दें हम न 'तमाशा' की बात कर रहे हैं. न रणबीर कपूर के किसी प्रेम प्रसंग की. न किसी फर्जीवाड़े की. यहां बात उनके एक पुराने गाने की हो रही है. जिसमें की गई होशियारी. हम एक बार में तो पकड़ ही नहीं पाते. लेकिन जब सच पता चल जाए तो मौज आ जाती है.

सबसे पहले देखिए रॉकस्टार का ये गाना

https://www.youtube.com/watch?v=p9DQINKZxWE

1

चलिए गाना देख लिया तो आगे बढ़िए. गाना शुरू होते ही आपको अखबारों की कई सुर्खियां नजर आई होंगी जिसमें जॉर्डन की गिरफ्तारी की ख़बरें छपी हैं. अब रुकिए हमारी नजर से देखिए.
rockstar1
Source- Youtube Screengrab

'He's Lost Control' शीर्षक से जो खबर है. इसे गौर से देखिए तो आपको पता लगेगा ये जॉर्डन की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक कीजिए, जूम हो जाएगी. 2011 का क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहा था, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मैच होना था. 28 मार्च 2011 को 'मुंबई मिरर' ने एक खबर छापी थी. जिसमें मैच के चलते मरीजों की मांग पर सर्जरी की तारीख आगे बढ़ाई जा रही थी. ये वही खबर थी.

ये फोटो मत देखिएगा, दिन भर कपार पिराएगा

2

Source- Youtube Screengrab
Source: Youtube Screengrab

इस दूसरी हेडलाइन के अंदर खबर बीएमसी से जुड़े एक प्रपोजल के बारे में है. जिसमें मुंबई शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों से ज्यादा पार्किंग के पैसे लेने की बात कही गई थी. जिससे बीएमसी को ज्यादा कमाई हो सकती थी.

3

Source- Youtube Screengrab

Source- Youtube Screengrab
ये वाला तो ब्लंडर है. इसमें रॉकस्टार वालों ने सैंडहर्स्ट रोड पर सूटकेस में मिली प्रेग्नेंट लेडी की लाश की खबर पर अपनी हेडिंग लगा दी थी.

4

Source - Youtube Screengrab
Source - Youtube Screengrab

हिंदी वाला तो और साफ़ नजर आता है. हेडिंग जॉर्डन की गिरफ्तारी की. खबर यश चोपड़ा की शाहरुख-कटरीना अगली फिल्म की. तब खबर छापने वालों को भी न पता रहा होगा कि वो फिल्म 'जब तक है जान' होगी और वही कैटरीना रणबीर की गर्लफ्रेंड. :cool:

5

Source- Youtube Screengrab

Source- Youtube Screengrab
एक बात तो पक्की है. गाने के इस हिस्से की रिकार्डिंग पक्का 28 मार्च को हुई थी. नवभारत टाइम्स की ये खबर जिसमें टोंक के सोड़ा की एमबीए पास सरपंच छवि राजावत का जिक्र है. ये खबर भी उसी दिन की है. बगल में देखिए. एनबीटी वालों ने उस दिन ईनामी कूपन भी नहीं छापे थे. ;)

6

Source- Youtube Screengrab

Source- Youtube Screengrab
अब आख़िरी वाली. इस फोटो को अगर आप ज़ूम करके पढ़ें तो पता लगेगा. ये खबर तो एयर इंडिया बोर्ड के डायरेक्टर पद से आनंद महिंद्रा के इस्तीफा देने के बाद की है. जब सरकार ने उनका इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया था.
कहो कैसी लगी? शौक-ए-दीदार अगर है तो नजर पैदा कर. है ना? बस बात यही है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों में भी छोटी-छोटी बातें रह ही जाती हैं. पिक्चर अच्छी बनाई थी वैसे इम्तियाज ने.


12 साल के बच्चे ने किया वैज्ञानिकों के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा!

कार वाले ने इंसानियत दिखाई तो गौमाता की जान बच गई

गंदे-गंदे टाइटल वाले यूट्यूब वीडियो सलमान खान से ज्यादा हिट हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement