The Lallantop

'रामायण' वालों ने टीज़र में जान बूझकर रखे थे कमज़ोर VFX!

'रामायण' के टीजर में जिसे हम तकनीकी खामी समझ रहे थे, वो मेकर्स का गेमप्लान था?

Advertisement
post-main-image
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का दावा है कि 'रामायण' के प्रमोशनल एसेट्स में जान-बूझकर कमज़ोर VFX रखे गए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने जान-बूझकर अनडन वर्जन वाले कमज़ोर VFX वाला टीज़र रिलीज़ किया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना बढ़ सके।
  • टीज़र में VFX कमजोर रखने के पीछे मकसद था फ्री मार्केटिंग के लिए दर्शकों में बहस और चर्चा उत्पन्न करना, जैसा कि एक VFX आर्टिस्ट ने बताया।
  • इस रणनीति के चलते सोशल मीडिया पर फिल्म विवादास्पद बनी है, और भविष्य में इससे जुड़े नए वीडियो एसेट्स आने पर सच्चाई स्पष्ट होगी।

क्या Ramayana के Ranbir Kapoor वाले Rama Glimpse के VFX जान-बूझकर कमज़ोर रखे गए थे? Yash की Toxic का Kiara Advani और Nayanthara सहित सारी फीमेल एक्टर्स वाला Teaser कैसा है? Alia Bhatt की Alpha से CBFC ने क्या-क्या हटवा दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'रामायण' वालों ने टीज़र में जान बूझकर रखे कमज़ोर VFX!

टीम 'रामायण' लगातार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स से मिल रही है. उन्हें सेट पर इन्वाइट कर रही है. इन्हीं में शामिल ध्रुव नाम के एक क्रिएटर ने 'रामायण' के बारे में एक चौंकाने वाली बात कही. सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने ध्रुव से फिल्म के VFX से जु़ड़ा सवाल किया. और ध्रुव ने लिखा, 

Advertisement

"हमने जो देखा वो अनफिनिश्ड कट था. मगर इन लोगों के विज़न को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. जो सीन मैंने देखे वो अवतार लेवल के थे. और इसमें ज़रा सी भी अतिश्योक्ति नहीं है. ये लोग कुछ बेमिसाल बना रहे हैं. परशुराम, इंद्र और इंद्र का ऐरावत देखकर तो दिमाग ही घूम गया. मैं उनके एक VFX आर्टिस्ट से भी मिला. उन्होंने बताया कि मेकर्स से पास भगवान राम वाले टीज़र का बेटर वर्जन भी था. मगर उन्होंने सोच-समझकर अनडन VFX वाला वर्ज़न रिलीज़ किया. क्योंकि चर्चा, डिबेट और आलोचना से फ्री मार्केटिंग होती है." 

ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है. या कहीं ये भी मार्केटिंग गिमिक तो नहीं, ये तो फिल्म या इसके अगले वीडियो एसेट्स आने पर ही स्पष्ट होगा.

# सीनियर एक्टर माइकल बर्न का निधन

Advertisement

आज के शो की शुरुआत एक दुखद ख़बर से. सीनियर हॉलीवुड एक्टर माइकल बर्न का निधन हो गया है. उन्होंने 'इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड', 'ब्रेवहार्ट' और 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ 1' सहित सैकड़ों फिल्मों में काम किया. टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले माइकल ने 'दी क्रिमसन ब्लेड' से हॉलीवुड डेब्यू किया. जेम्स बॉन्ड फिल्म 'टुमॉरो नेवर डाइज़' और ब्रायन सिंगर की विवादास्पद फिल्म 'एप्ट प्यूपिल' उनके करियर की हाई प्रोफाइल फिल्मों में शामिल हैं. 30 जून को 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया.

# 'टॉक्सिक' का टीज़र देख लोग बोले- "कतई ज़हर है"

यश की 'टॉक्सिक' का नया टीज़र आया है. इसमें फिल्म की पांचों फीमेल लीड्स की झलक दिखाई गई हैं. टीज़र से एक बात तो स्पष्ट है कि 'टॉक्सिक' में फीमेल एक्टर्स सिर्फ ग्लैमर कोशंट नहीं हैं. बल्कि वो फिल्म के नैरेटिव का ज़रूरी हिस्सा हैं. और हर फीमेल एक्टर के पास शाइन करने का अपना मोमेंट है. मगर फीमेल सेंट्रिक टीज़र में भी फीमेल एक्टर्स का एक भी डायलॉग नहीं है. सिर्फ़ यश बोल रहे हैं. टीज़र को मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं. कुछ लोग इसे हॉलीवुड लेवल का तो कुछ क्रिंज और मेल टॉक्सिसिटी से भरा हुआ बता रहे हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"अब समझ आया कि फिल्म का नाम टॉक्सिक क्यों रखा गया है. ये क्या बनाया है? लेडीज़ टीज़र में भी लेडीज़ से ज्यादा यश को दिखाया. सिर्फ यश के डायलॉग रखे. थम्बनेल में भी यश ही हैं. ये मेल टॉक्सिसिटी शो ऑफ करने का सटल तरीका है. हीरो के अलग-अलग लेडीज़ के साथ इंटिमेट सीन, कूल नहीं क्रिंज लग रहे हैं."

एक यूज़र ने X पर लिखा,

"क़तई ज़हर है टीज़र. मुझे तो ये पिछले सभी एसेट्स से अच्छा लगा. यश ने गट्सी फिल्म बनाई है. बेख़ौफ़, बेधड़क. एक बार फिल्म आने दो. अभी जितने लोग बुराई कर रहे हैं, सबके  मुंह बंद हो जाएंगे. 2000 करोड़ लोडिंग."

एक यूज़र ने X पर लिखा

"कोई गीतू मोहनदास को बाहबुली से अनुष्का शेट्टी वाला इंट्रो वीडियो दिखाओ. इससे वो समझेंगी कि स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर कैसे बनाए जाते हैं."

# 'कल्कि 2' में प्रभास ने कन्फर्म की आलिया की एंट्री?

ये चर्चाएं काफ़ी समय से हो रही हैं कि 'कल्कि 2' में आलिया भट्ट भी नज़र आ सकती हैं. और प्रभास की रीसेंट सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बात को और मज़बूती दी है. दरअसल 30 जून को प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम में आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'एल्फ़ा' के लिए ऑल द बेस्ट कहा. 'एल्फ़ा' का ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने उसकी तारीफ़ की और आलिया सहित फिल्म की पूरी टीम और YRF को भी बेस्ट विशेज़ दीं. बस यहीं से कयासों के दौर शुरू हो गए. दो हफ्ते पहले तेलुगु चित्रालु ने रिपोर्ट किया था कि मई में आलिया ने हैदराबाद में 'कल्कि 2' के लिए पांच दिन का शूट किया था. और वो इस फिल्म में देवी त्रिकुटा यानी वैष्णो देवी का पात्र कर रही हैं. प्रभास की पोस्ट के बाद 'कल्कि 2' में आलिया की एंट्री कन्फर्म मानी जा रही है.

# CBFC ने 'एल्फ़ा' से हटवाए वायलेंट सीन-अपशब्द

'एल्फ़ा' की CBFC सर्टिफिकेशन प्रोसेस 29 जून को पूरी हुई. बोर्ड ने फिल्म में क्या बदलाव करवाए हैं, इसकी डिटेल्स सामने आई हैं. NDTV के मुताबिक फिल्म के मल्टीपल स्टैबिंग वाले विजुअल्स हटवाए गए हैं. कुछ डायलॉग्स में जहां अपशब्द थे, उन्हें भी हटवाया गया है. फिल्म का डिसक्लेमर रीड्राफ्ट करवाया गया है. और सभी गानों में इंग्लिश सबटाइटल्स जुड़वाए हैं. इन सब बदलावों के बाद बोर्ड ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकेंड है. ये 3 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# अक्टूबर में शुरू होगी शाहिद-जान्हवी की 'अदल-बदल'

शाहिद कपूर जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक हाल ही में उन्होंने 'बधाई हो' फेम अमित रवींद्रनाथ शर्मा की कॉमेडी फिल्म साइन की है. टाइटल है 'अदल-बदल'. ये सोल स्वॉपिंग के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है. इसमें शाहिद के ऑपोज़िट जान्हवी कपूर को कास्ट किया गया है. शाहिद और जान्हवी पहली बार साथ काम करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि शाहिद ने इस फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपए की फीस ली है. इसके अलावा अगर फिल्म प्रॉफिट कमाती है, तो उसमें से भी शाहिद को हिस्सा मिलेगा.

वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?

Advertisement