Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के मेकर्स ने इसकी भारत में रिलीज़ डेट को लेकर क्या खेल कर दिया है? क्या Avengers: Doomsday ने रिलीज़ से दो महीने पहले ही 900 करोड़ रुपए कूट दिए हैं? Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों फटकार लगाई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'रामायण' के मेकर्स ने भारत में इसकी रिलीज़ डेट को लेकर तगड़ा खेल कर दिया!
'रामायण' तय तारीख यानी 8 नवंबर से पहले इंडिया में रिलीज़ हो सकती है.

# 'एवेंज़र्स: डूम्सडे' ने कमा लिए 900 करोड़?
'एवेंज़र्स: डूम्सडे' की रिलीज़ में अभी दो महीने से ज्यादा का समय बचा है. लेकिन इसकी प्री-सेल्स के आंकड़ों ने चौंका दिया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की ग्लोबल प्री-सेल्स 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है. हालांकि ये आंकड़ा अभी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के ट्रैकर पर बेस्ड है. मेकर्स ने अब तक इस ग्लोबल फिगर को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है.
# 'रामायण' वालों ने भारत रिलीज़ डेट में फिर खेल कर दिया!
‘रामायण’ की रिलीज़ डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का पहला पार्ट, इंटरनेशनल मार्केट में 6 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होगा. जबकि भारत में इसे 4 नवंबर को ही पेड प्रिव्यू के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया जाएगा. इसके बाद 5 नवंबर से फिल्म पूरी रफ्तार से सिनेमाघरों में चलने लगेगी. फिर अगले दिन यानी 6 नवंबर को इसे ओवरसीज़ सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. हालांकि मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.
# जैकी श्रॉफ की 'काली खेती' की रिलीज़ डेट बदली
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है. अब ये फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इससे पहले इसे 23 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाना था.
# वेटरन फिल्ममेकर एस. के. मुरलीधरन का निधन
ओडिया सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर एस. के. मुरलीधरन का 60 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुवनेश्वर के एक होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम के बाद साफ होगी. मुरलीधरन ने 1990 में बतौर कोरियोग्राफर करियर शुरू किया और 2008 में डायरेक्शन में कदम रखा. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी उनके निधन पर शोक जताया.
# राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर कड़ी फटकार लगी है. चेक बाउंस केस में राजपाल कोर्ट में खुद पेश हुए और 1.15 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया. लेकिन अभी 85 लाख रुपए और देने हैं. जिसे उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेचकर चुकाने का वादा किया है. कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि तय समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो उनकी सजा बढ़ सकती है.
# ऑस्कर विनिंग एक्टर ईवा मैरी सेंट का निधन
हॉलीवुड की दिग्गज एक्टर ईवा मैरी सेंट का 102 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली. सेंट ने 1954 की फिल्म ‘ऑन द वाटरफ्रंट’ से डेब्यू किया था. इसी पहली फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता. करीब सात दशक लंबे करियर में उन्होंने हॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया.
वीडियो: IMDb पर 'रामायण' का जलवा, बाकी फिल्मों से कितनी आगे निकली?












