The Lallantop

'रामायण' या 'किंग'! किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस गेम बिगाड़ेगी सलमान खान की 'मातृभूमि'?

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है.

Advertisement
post-main-image
सरकार से NOC मिलने के बाद 'मातृभूमि' को इसी हफ्ते CBFC देख सकती है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हिमालयन ने 57वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करते हुए घरेलू संग्रह 319.63 करोड़ रुपये तक पहुंचा लिया है, जिससे यह 'बॉर्डर 2' के 329.43 करोड़ के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई है।
  • 'हनुमान अंश' की बड़ी कमाई के पीछे 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसिंग फिल्म बनने की उम्मीद है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है।
  • यदि 'हनुमान अंश' अगले कुछ दिनों में 10 करोड़ रुपये और कमाती है, तो यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन जाएगी, जबकि शीर्ष स्थान अब भी 'धुरंधर 2' के पास है।

क्या Hanuman Ansh कमाई के मामले में Border 2 को पीछे छोड़ने वाली है? Drishyam: The Conclusion ने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई कर ली है? Salman Khan की Maatrubhumi: May War Rest in Peace रिलीज़ के बाद King या Ramayana में से किस फिल्म का गेम बिगाड़ सकती है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है 'हनुमान अंश'

'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' के तूफान के बावजूद 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 57वें दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए. इससे फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 319.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म की नज़र 'बॉर्डर 2' के 329.43 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन पर है. यानी करीब 10 करोड़ रुपये और कमाकर 'हनुमान अंश' 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ग्रॉसर बन सकती है. टॉप पर अब भी 'धुरंधर 2' बरकरार है.  

Advertisement

# 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है. फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत से 176.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये पहुंच गया. पहले दिन 74.40 करोड़, दूसरे दिन 64.20 करोड़ और तीसरे दिन 73.20 करोड़ रुपये कमाने वाली 'दृश्यम 3' अब बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड्स पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

# एयर एंबुलेंस से मुंबई लाई गईं नुसरत भरूचा

Advertisement

नुसरत भरूचा बाली में हुए एक एक्सीडेंट में घायल हो गईं. इसमें दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर गई है. बाली में इलाज और मेडिकल ऑब्जरवेशन के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी होनी है. उनकी टीम के मुताबिक, सर्जरी और रिकवरी के चलते आने वाले कुछ हफ्तों के उनके वर्क कमिटमेंट्स प्रभावित हो सकते हैं. फिलहाल टीम ने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.

# 'रामायण' या 'किंग'! किसकी राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है. मगर 'मातृभूमि' रणबीर कपूर की 'रामायण' या फिर शाहरुख खान की 'किंग' की राह का रोड़ा बन सकती है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को सरकार से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है. अब इसी हफ्ते CBFC इसे देख सकती है. मेकर्स दीवाली के अगले हफ्ते यानी 13 नवंबर या फिर क्रिसमस यानी 25 दिसंबर की रिलीज़ पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में 'रामायण' के एक हफ्ते बाद रिलीज़ होने से 'मातृभूमि' इसका बॉक्स ऑफिस गेम बिगाड़ सकती है. साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि 'मातृभूमि' को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ करने की प्लानिंग की जा रही है. ऐसे में 'किंग' के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चुनौती पेश कर सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज़ को लेकर कुछ नहीं कहा है.

# सलमान के बिना ‘इंशाल्लाह’ बनाएंगे भंसाली?

सलमान खान के साथ बंद हुई संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' अब दोबारा शुरू हो सकती है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' के बाद भंसाली और आलिया इस फिल्म को रिवाइव करने पर बातचीत कर रहे हैं. 2019 में अनाउंस हुई ये फिल्म सलमान के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद ठंडे बस्ते में चली गई थी. लेकिन अब कहानी वही रखते हुए स्क्रिप्ट और मटीरियल में बड़े बदलाव किए जाएंगे. चूंकी सलमान 'मॉन्स्टर' से फारिग होने के बाद राज एंड डीके की फिल्म पर जुटेंगे. ऐसे में ये फिल्म उनके साथ बनती है या किसी और एक्टर के साथ, ये अभी तय नहीं है. सलमान के अलावा शाहरुख के नाम की भी चर्चा है. क्योंकि शाहरुख ने 'किंग' के बाद कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि भंसाली स्क्रिप्ट के मुताबिक किसी यंग एक्टर को भी कास्ट कर सकते हैं.  

# कितने में बिके 'जेलर 2' के हिंदी डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पेन मरुधर ने 'जेलर 2' के हिंदी डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 15 करोड़ रुपए में हासिल कर लिए हैं. 2023 में आई पहली 'जेलर' को हिंदी में खास कामयाबी नहीं मिली थी. मगर बाद में ओटीटी और टीवी पर फिल्म को खूब देखा गया. जिससे फ्रैंचाइज़ की हिंदी ऑडियंस मजबूत हुई. फिल्म में रजनीकांत फिर मुथुवेल पांडियन उर्फ टाइगर बनेंगे, साथ में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं. फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज़ होगी.  

वीडियो: सलमान खान का 'मॉन्स्टर' वाले रोल का राज़ खुला! फिल्म में दिखेगी सनक की भरमार?

Advertisement