'गजनी' और 'लगान' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर प्रदीप रावत का मंगलवार, 4 अगस्त को निधन हो गया. महाराष्ट्र के भिवंडी के एक अस्पताल में उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. प्रदीप रावत पांच सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी हालात काफी बिगड़ने लगी थी. प्रदीप का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जा सकता है.
महाभारत के 'अश्वत्थामा' नहीं रहे, अभिनेता प्रदीप रावत का निधन
Ghajini actor Pradeep rawat death: प्रदीप रावत के 'लगान' के को-स्टार और पुराने दोस्त यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी है. अभिनेता प्रदीप को पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लगभग 10 दिन पहले उन्हें भिवंडी के एक कैंसर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था.

प्रदीप रावत के 'लगान' के को-स्टार और पुराने दोस्त यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की. अभिनेता के बिजनेस मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया था कि प्रदीप रावत ठीक हो गए थे. लेकिन कुछ समय पहले कैंसर वापस लौट आया. कुछ महीनों से वह अस्पताल में एडमिट थे.
प्रदीप को पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लगभग 10 दिन पहले उन्हें भिवंडी के एक कैंसर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा विक्रमादित्य हैं. दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म विक्की कौशल स्टारर 'छावा' थी. मूवी में उन्होंने येसाजी कंक का किरदार निभाया था.
प्रदीप यादव ने 1985 में 'मेरी जंग' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. मगर पहचान उन्हें बी.आर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार से मिली. इसके बाद उन्होंने कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप रावत ने तमिल फिल्म ‘सई’ से दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा था. लेकिन 2005 में बनी तमिल फिल्म ‘गजनी’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. उनके काम को काफी पसंद किया गया. इतना कि जब 2008 में आमिर खान स्टारर 'गजनी' हिंदी भाषा में बनी, तब भी उन्हें ही विलेन बनाया गया. प्रदीप रावत ने मुरुगादास के डायरेक्शन में बनी 'गजनी' में विलेन गजनी धर्मात्मा का रोल किया था.
ये भी पढ़ें: SVC63 में 100 लड़ाकों से अकेले भिड़ेंगे सलमान खान?
प्रदीप, सलमान के साथ 1990 में आई 'बागी', 1991 में आई 'पत्थर के फूल' और 1994 में आई 'संगदिल सनम' में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 'सरफरोश', 'लगान', 'रेबेल', 'चैलेंज', 'राजकुमार', 'दुश्मनी', 'मेरी जंग', 'इंसाफ', 'काश', 'देश के दुश्मन' जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बहुत सारी साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है. वो दूरदर्शन पर आने वाले शो 'चंद्रकांता' में भी थे. जिसमें वो हिम्मत सिंह के रोल में नजर आए थे.
वीडियो: सलमान खान ने अपने दोस्त के लिए कम की अपनी फीस













