रामू के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट पढ़ने लायक है.
''फाइनली राम गोपाल वर्मा ने अपने लिए सही काम ढूंढ़ लिया- एक्टिंग. शुभकामनाएं सरकार. एक और कंपटीशन आ गया.''
आइए जानें कोबरा की कुछ खास बातें.
फिल्म की कहानी
ये एक क्रिमिनल की बायोपिक है. ये अपराधी पहले गली का गुंडा था. फिर नक्सली बना, फिर फिर पुलिस का अंडरकवर एजेंट और आखिरी में बहुत बड़ा गैंगस्टर. वो सबसे खतरनाक था क्योंकि मौत से पहले तक उसकी हिस्ट्री कोई नहीं जानता था. सब कुछ मिस्ट्री था.
फिल्म के पोस्टर से प्लॉट का अंदाजा लग रहा है. इसमें एक लाइन है, जिससे कोबरा के कद का पता चलता है.
अगर इस क्रिमिनल को पकड़ लिया गया, तो आधा पुलिस डिपार्टमेंट जेल में डाल दिया जाएगा.फिल्म की टैगलाइन भी दिलचस्प है.
अगर आप अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए सांप से दोस्ती करेंगे, तो वो एक दिन आपको भी डस लेगा.फिल्म का पोस्टर:

फिल्म के इसी पोस्टर को ट्वीट राम गोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म की जानकारी दी. इसी पर लिखी लाइनों की बात ऊपर हो रही थी.
कौन-कौन काम कर रहा है?
'कोबरा' का लीड रोल - के.जी. ( वर्मा का दावा है कि ये एक नया एक्टर है)
मुख्यमंत्री के.सी.आर. का रोल- रंगा राव.
इंटेलिजेंस ऑफिसर- खुद रामगोपाल वर्मा (यही अफसर इस केस पर काम कर रहा है)
बाकी की स्टारकास्ट अभी तय नहीं हुई

रामू अपनी एक्टिंग डेब्यू को लेकर काफी नर्वस और डरे हुए हैं.
दो-दो डायरेक्टर
इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा खुद डायरेक्ट करेंगे. लेकिन एक्टिंग और डायरेक्शन एक साथ करना कोई आसान काम तो है नहीं, इसलिए फिल्म में उनके को-डायरेक्टर होंगे अगस्त्य मंजू. अगस्त्य इससे पहले वर्मा के साथ फिल्म 'लक्ष्मी एनटीआर' भी डायरेक्ट कर चुके हैं. हिंदी और तेलुगू दो भाषाओं में बन रही फिल्म की शूटिंग कब चालू होगी और रिलीज़ कब होगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है.

राम गोपाल वर्मा डायरेक्टेड फिल्म 'लक्ष्मी एनटीआर' का पोस्टर, जो मशहूर अभिनेता से नेता बने एनटीआर और उनकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती के रिलेशनशिप पर बेस्ड थी.
पढ़िए रामू की बेटी की शादी का बेहद दिलचस्प किस्सा
वीडियो देखें: फिल्म सत्या की मेकिंग की पूरी कहानी












