The Lallantop

सलमान ने चेताया था, फिर भी हल्केपन से बाज़ नहीं आए प्रणीत मोरे, पब्लिक ने बखिया उधेड़ दी.

खुद पर घटिया जोक्स के बावजूद सलमान खान प्रणीत मोरे पर भड़के नहीं, बल्कि उन्हें समझा कर लिमिट याद रखने की नसीहत दी थी.

Advertisement
post-main-image
साल 2025 में सलमान खान के 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे को समझाया था कि हल्के जोक्स न करें.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के हालिया शो में एक ऑडियंस मेंबर के विवादित डेट क़िस्से को प्रमोट करने और उस पर हँसने के कारण सोशल मीडिया पर आपत्ति एवं आलोचना हुई।
  • प्रणीत मोरे ने पहले भी अपनी हदें पार करने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिनमें सलमान खान ने उन्हें शो में सीमाएं समझाई थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने उस सलाह का पालन नहीं किया।
  • वायरल विवाद के बाद प्रणीत ने माफ़ी मांगी, जबकि वीडियो में दिखाए गए हिमांशु जांगड़ा को उनकी कंपनी से निकाल दिया गया और सोशल मीडिया में व्यापक प्रतिक्रिया हुई।

स्टैंडअप कॉमेडियन Pranit More. आज जाना-माना नाम है. Salman Khan होस्टेड रियलटी शो Bigg Boss के 19वें सीज़न से ही इन्हें पहचान मिली. फेम मिला. मगर शो में जो नसीहतें उन्हें मिलीं, उन्हें प्रणीत भूल गए. और यही वजह है कि लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. गालियां बक रहे हैं. उनके खिलाफ़ रेज वीडियोज़ बना रहे हैं. नौबत यहां तक आ पहुंची है कि प्रणीत को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ गया है. और ये सब हुआ, ह्यूमर और हल्केपन के बीच की लाइन क्रॉस करने से.

Advertisement

मामला प्रणीत के हालिया स्टैंडटप शो से जुड़ा है. उनका एक वीडियो वायरल है. वायरल क्या, विवादों में है. इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रणीत स्टेज पर हैं. और ऑडियंस में से एक बंदा अपनी डेट का किस्सा सुना रहा है. उनका नाम हिमांशु जांगड़ा बताया जा रहा है. हिमांशु ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गए. वहां उसको बिरयानी खिलाई. इसके बाद लड़की घर जाने लगी. तो हिमांशु ने कहा कि "बिरयानी पर 370 रुपये खर्च हुए हैं. वसूल तो करूंगा ही." ये किस्सा सुनाते हुए हिमांशु ने इस डेट से जुड़ी और भी डीटेल्स दीं. इस तरह के विचार आना तो ग़लत है ही. मगर ये बातें सरेआम कहना तो क़तई सही नहीं है. मगर प्रणीत के शो में ये सब हुआ. प्रणीत ने न सिर्फ ये होने दिया. बल्कि खोद-खोद कर सवाल पूछे. ताकि सभी लोग पूरी डिटेल में ये बात सुनें. प्रणीत सहित क्राउड में बैठे लोग ये सब सुन कर हंस रहे हैं. तालियां बजा रहे हैं. यहां तक कि एक्ट के बाद प्रणीत ने हिमांशु को कुछ कैश प्राइज भी दिया. ये सारे वीडियो क्लिप इंटरनेट पर चल निकले. और लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रणीत और हिमांशु की बखिया उधेड़ दी. यहां बात सिर्फ हल्केपन की नहीं थी. बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और कन्सेंट यानी सहमति की भी थी.

ये पहली बार नहीं है, जब प्रणीत को इस तरह बैकलैश मिला रहा है. इससे पहले साल 2025 में जब वो ‘बिग बॉस 19’ में गए थे, तब उनके कई पुराने क्लिप वायरल हुए थे. इनमें से एक क्लिप में उन्होंने सलमान खान का ज़िक्र किया था. ये उनके एक शो का क्लिप था. जिसमें ऑडिएंस में एक लड़की ने फिरोज़ा जड़ी अंगूठी पहनी थी. सलमान खान के ब्रेसलेट में भी फिरोज़ा जड़ा हुआ है. प्रणीत ने उस लड़की की अंगूठी देख कर पूछा कि वो सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस पर तो नहीं गईं? सलमान के फैन्स सहित कई लोगों को लगा कि प्रणीत लाइन क्रॉस कर गए. वीकेंड के वार पर सलमान ने इस बात का ज़िक्र किया. सब सोच रहे थे कि अब प्रणीत की लू उतार दी जाएगी. मगर सलमान ने उन्हें डांटने के बजाय उन्हें समझाया. और कहा कि आप सेलेब्स पर, लोगों पर जोक्स करते हैं. कीजिए. पर आपको लिमिट पता होनी चाहिए. सलमान ने कहा,

Advertisement

“मुझे पता है कि आपने मुझपर क्या-क्या बोला है. ये जोक सही नहीं है. उस वक्त आपको लोगों को हंसाना था मेरा नाम यूज़ करके. आपने वो कर लिया. मगर इसके लिए आप बिलो द बेल्ट चले जाएं, इसे मैं क़तई सही नहीं मानता. आगे से ध्यान रखिए.”

प्रणीत ने उस वक्त तो सिर झुकाकर, कान पकड़ कर सलमान की बात मानने का आश्वासन दिया. मगर हाल ही में उनके शो में जो हुआ, उसे रोकने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया. बल्कि ‘पीक गुड़गांव कॉन्टेंट’ जैस जुमले कहते हुए मज़े लेते रहे.

# प्रणीत ने मांगी माफ़ी

Advertisement

जब बात बहुत बढ़ गई, तो प्रणीत मोरे ने माफ़ी मांगी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,

“मैंने देखा कि मेरे हालिया क्राउडवर्क की काफ़ी आलोचना हो रही है. ऑडियंस में शामिल उस व्यक्ति के विचार मेरी विचारधारा नहीं है. हालांकि मुझे उस कमेंट पर हंसने के बजाय ऐतराज़ जताना चाहिए था. ये चूक मुझसे हुई.”

ये बात कहने वाले हिमांशु जांगड़ा ने भी सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगी. मगर 9 जून को हिमांशु की की कंपनी स्टारविक डिज़ाइन की तरफ से बयान आया कि हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया गया है. कंपनी ऑफिशियल्स को लाखों मैसेज मिले. जिसके बाद उन्होंने इंटरनल एन्कवायरी की. और हिमांशु को टर्मिनेट कर दिया. 

वीडियो: 'अगर आप मेरी जगह होते और मैं...', प्रणित मोरे ने सलमान खान पर जोक्स मारे, उन्होंने हड़का दिया

Advertisement