The Lallantop

ज़बरदस्त खबर: 'जय भीम' वाले डायरेक्टर की फिल्म में मुस्लिम पुलिस ऑफिसर बनेंगे सुपरस्टार रजनीकांत

ये रजनीकांत का मज़बूत और हिम्मती कदम है. वो करियर के इस पड़ाव पर सेफ नहीं खेल रहे. न ही बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम कर रहे.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'दरबार' के दो सीन्स में रजनीकांत. इस फिल्म में उन्होेंने पुलिस ऑफिसर का रोल किया था.

Rajinikanth इन दिनों अपनी फिल्म Jailer की शूटिंग में व्यस्त हैं. लंबे समय से 'जेलर' के बाद लीड रोल में उनकी अगली फिल्म पर चर्चा चल रही थी. मगर अब मामला काफी हद तक फाइनल हो चुका है. रजनीकांत Jai Bhim फेम डायरेक्टर  TJ Gnanavel के साथ फिल्म करने जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुपरस्टार रजनीकांत ने लाइका प्रोडक्शन के साथ दो फिल्मों की डील साइन की है. इसके तहत बनने वाली पहली फिल्म होगी 'लाल सलाम'. इसे फिल्ममेकर और रजनी की बिटिया ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट करेंगी. 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल्स कर रहे हैं. फिल्म में रजनी एक्सटेंडेड कैमियो में दिखाई देंगे. अब सवाल ये था कि दूसरी फिल्म कौन सी होगी.

Advertisement

दिसंबर 2022 में रिपोर्ट्स आईं कि 'लव टुडे' वाले प्रदीप रंगनाथन ने रजनीकांत को एक स्क्रिप्ट सुनाई है. टीजे नानवेल भी रजनीकांत के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे थे. नानवेल की कहानी रजनी को पसंद आई. अब पंगा ये था कि रजनी इन दोनों में से कौन सी फिल्म पहले चालू करेंगे. प्रदीप वाली या नानवेल वाली. तो उस पर अब क्लैरिटी आई है. रजनीकांत 'जेलर' से फारिग होने के बाद नानवेल की फिल्म शुरू करेंगे. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ये लाइका के साथ डील में बनने वाली फिल्म है  या इसे कोई और प्रोड्यूसर बना रहा है. इसकी पुष्टि फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही हो पाएगी.  

टीजे नानवेल की ये फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. इसमें रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. जो कि आज के समय की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मज़बूत और हिम्मती कदम लग रहा है. बेसिकली रजनीकांत सेफ खेलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. न ही वो बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम कर रहे हैं. नानवेल क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्मों में सोशल कमेंट्री होती है. मगर वो टिकट खिड़की पर बेशुमार सफलता की गारंटी के साथ फिल्में नहीं बनाते. 'जय भीम' को क्रिटिक्स ने पसंद किया था. मगर सूर्या स्टारर ये फिल्म सीधे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी.        

खैर, नानवेल अपने दो अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खबरों में थे. उन्होंने 'जय भीम' के बाद सूर्या के साथ नई फिल्म शुरू करने की बात कही थी. दूसरी तरफ वो 'डोसा किंग' नाम की फिल्म से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू करने वाले थे. ये सरवना भवन के मालिक पी. राजगोपाल की लाइफ पर बेस्ड फिल्म होगी. हालांकि रजनीकांत के साथ फिल्म करने की वजह से इन दोनों प्रोजेक्ट्स का भविष्य अधर में लटकता दिखाई दे रहा है.

Advertisement

अगर रजनीकांत नानवेल की फिल्म शुरू कर रहे हैं, इसका मतलब है कि प्रदीप रंगनाथन वाली फिल्म आगे बढ़ा दी गई है. अब बात 'जेलर' की. इसे 'बीस्ट' फेम नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ा फिल्मों के लेजेंड्री एक्टर शिवराज कुमार भी काम कर रहे हैं. इनके अलावा राम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, योगी बाबू और वसंत रवि भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. मगर 'जेलर' के जून 2023 में रिलीज़ होने की बात कही जा रही है. 

वीडियो: 'जेलर' में इस बाहुबली स्टार के साथ 20 साल बाद काम करेंगे रजनीकांत

Advertisement