The Lallantop

राज कुंद्रा पर फिल्म बनने वाली है, हीरो कौन बनेगा आपने कल्पना तक नहीं की होगी

साल 2021 में राज कुंद्रा को जेल हुई थी. उन पर लगे आरोपों से लेकर बेल मिलने तक की कहानी इस फिल्म में दिखाई जाएगी.

Advertisement
post-main-image
साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को जेल हुई थी.

19 जुलाई 2021 को Shilpa Shetty के पति और बिज़नेसमैन Raj Kundra अरेस्ट हुए थे. उन पर ऐप के ज़रिए पोर्नोग्राफी कंटेंट डिस्ट्रिब्यूट करने का आरोप था. उसी मामले में उन्हें जेल हुई थी. उसी साल सितंबर में राज कुंद्रा ने पहली बार स्टेटमेंट रिलीज़ किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि सच जल्दी ही सामने आएगा. अब शायद वो अपने हिस्से की कहानी ही सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा पर एक फिल्म बनने वाली है. ये एक बायोपिक नहीं होगी जहां उनकी पूरी ज़िंदगी के सफर को दर्शाया जाए. ये उनके जेल में बीते दिनों की कहानी बताएगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म राज कुंद्रा वाली पूरी कंट्रोवर्सी को जगह देगी. विवादों में आने के बाद उनके साथ क्या हुआ, ये दिखाया जाएगा. फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि काम अभी फाइनल स्टेज में है. आगे बताया,

Advertisement

फिल्म राज कुंद्रा के सबसे भीड़भाड़ वाली आर्थर रोड जेल में हुए अनुभवों को दिखाएगी. डायरेक्टर का नाम भी रिविल नहीं किया गया है. लेकिन राज कुंद्रा प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक फिल्म के हर क्रिएटिव पहलू से जुड़े रहेंगे. 

रिपोर्ट में बताया गया कि राज कुंद्रा खुद इस फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं. ये अभी डेवेलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही फ्लोर पर जाएगी. यानी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. रिपोर्ट में फिल्म की कहानी को लेकर बताया गया,

ये राज कुंद्रा की पूरी जर्नी दिखाएगी – जब उन पर पहली बार आरोप लगे, फिर मीडिया ने उसे कैसे रिपोर्ट किया, उन्हें जेल हुई और उसके बाद जमानत मिली. ऐसे वक्त में राज कुंद्रा और उनके परिवार पर क्या गुज़र रही थी, ये फिल्म वही नज़रिया दिखाने की कोशिश करेगी. अगले दो महीनों के अंदर शूटिंग शुरू हो जाएगी. 

Advertisement

बता दें कि 21 सितंबर 2021 को राज कुंद्रा ने ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा,

आर्थर रोड से रिहा हुए आज एक साल हो गया. जल्द ही इंसाफ किया जाएगा. जल्द ही सच बाहर आएगा. शुभचिंतकों को शुक्रिया और ट्रोल करने वालों को और भी ज़्यादा शुक्रिया. आप लोगों ने मुझे मज़बूत बनाया. 

राज कुंद्रा ने पूरे मामले पर हमेशा एक ही स्टैंड रखा. उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से टारगेट किया गया. मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी बहुत बदनामी हुई. वो यही सब अब अपनी फिल्म में दिखाना चाहते हैं. उन पर बनने वाली फिल्म की रिलीज़ डेट, प्रोड्यूसर आदि को लेकर डीटेल आना अभी बाकी हैं. पुख्ता अपडेट आते ही उसे कवर किया जाएगा.           

वीडियो: दी सिनेमा शो: राज कुंद्रा ने कहा- पोर्नोग्राफी केस में मीडिया उनकी चुप्पी को उनकी कमज़ोरी समझ रही है

Advertisement