Allu Arjun की Puhspa 2 और Ajay Devgn की Singham Again साल 2024 की कुछ बड़ी फिल्मों में से एक है. दोनों ही फ्रेंचाइज़ फिल्में हैं. जिनकी पहली किश्तों को खूब पसंद किया गया था. दोनों ही फिल्में 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है. इस क्लैश से नुकसान हो ना हो मगर एक बहुत बड़ा फायदा ज़रूर हो सकता है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये दोनों फिल्में साथ मिलकर सिनेमा इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में बन सकती हैं.
'पुष्पा 2', 'सिंघम अगेन' सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं!
Puhspa 2 और Singham Again अपनी पहले दिन की कमाई से राजामौली की फिल्म RRR की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ेगी.

कहा जाता था कि जब दो बड़े स्टार्स और बड़ी फिल्मों का क्लैश होता है तो एक को नुकसान झेलना ही पड़ता है. मगर बीते साल के कुछ उदाहरण ऐसे हैं, जिन्हें देखने के बाद ये लाइन पूरी तरह गलत साबित होती है. सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की OMG 2. दोंनो ही फिल्में एक साथ एक दिन रिलीज़ हुईं और दोनों ने ही अपनी-अपनी जगह बहुत बढ़िया परफॉर्म किया. 'गदर 2' करीब 400 करोड़ की कमाई कर ले गई. वहीं A सर्टिफिकेट पाने के बावजूद OMG 2 ने 125 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस किया.
इसी को देखते हुए ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' और 'सिंघम अगेन' एक साथ खुलेगी और पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्पा 2' और 'सिंघम अगेन' अपनी पहले दिन की कमाई से राजामौली की वर्ल्ड फेमस फिल्म RRR की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ेगी. 'पुष्पा' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कहा जा सकता है कि 'पुष्पा 2' पहले दिन भयंकर ओपनिंग लेगी. हिंदी और तेलुगु मार्केट में ये 100 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.
उधर अजय देवगन की 'सिंघम' ना सिर्फ पॉपुलर है बल्कि लोगों के लिए इमोशन बन चुकी है. रोहित शेट्टी की इस फ्रेंचाइज़ फिल्म में इस बार अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स दिखाई देने वाले हैं. इसलिए इसकी पहले दिन की कमाई भी जबर होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहले दिन करीब 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.
अगर ऐसा होता है तो 'पुष्पा 2' और 'सिंघम अगेन' साथ मिलकर RRR की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. RRR ने पहले दिन देशभर से 134 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. उन्हीं की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन देशभर से 121 करोड़ की ओपनिंग की थी. अगर 'पुष्पा 2' और 'सिंघम अगेन' 100 और 40 करोड़ का बिज़नेस करते हैं तो पहले ही दिन RRR का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
ख़ैर, 'पुष्पा: द रूल' एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जो मजदूर से चंदन की लड़की का स्मगलर बन जाता है. दूसरे पार्ट में ये दिखाया जाएगा कि कैसे वो इस धंधे में अपना वर्चस्व कायम करता है. उधर 'सिंघम अगेन', रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. वो इसे बड़े स्केल पर बना रहे हैं. अब देखना होगा दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती हैं.












