The Lallantop

'आदिपुरुष' का टीज़र देख ओम राउत पर भड़के प्रभास?

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीज़र आने के बाद से ही मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम से इंस्पायर्ड रोल किया है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. आज की बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#अयान मुखर्जी ने बताया,  'ब्रह्मास्त्र' पर बनाएंगे वेब सीरीज़

अयान मुखर्जी ने कहा है वो 'ब्रह्मास्त्र' को मार्वल यूनिवर्स की तरह ट्रीट करना चाहते हैं. जैसे MCU का फेज़ 1, 2 और 3 रहा है. वैसे ही वो अस्त्रवर्स के पहले फेज़ को बनाएंगे. जिसमें वो वेब सीरीज़ भी बनाएंगे. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अयान ने बताया कि जब वो 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट वन बना रहे थे तभी ये आइडिया उनके दिमाग में आया था.

Advertisement

 अयान ने कहा ये सब अभी सिर्फ दिमाग में है. इन पर फिलहाल काम नहीं शुरू हुआ है.

# बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'विक्रम'

कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की फिल्म 'विक्रम', 27वें बुसान इंटरनेशनल फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. बुसान फिल्म फेस्टिवल 05 से 14 अक्टूबर तक चलेगा.

Advertisement

# जनवरी से शुरू होगी 'बड़े मियां-छोटे मियां' की शूटिंग

अली अब्बास ज़फर ने बताया कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी. जिसे मई 2023 में रैप कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का अमिताभ और गोविंदा वाली 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं होगा.

# प्रभास का वीडियो वायरल, लोग बोले-'आदिपुरुष' का खराब वीएफएक्स देख लिया

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीज़र आने के बाद से ही मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है. अब सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये एक मीडिया इवेंट के बाद का वीडियो बताया जा रहा है. जिसमें प्रभास ओम राउत को अपने रूम में बुला रहे हैं. उनके हाव-भाव से लग रहा है कि प्रभास काफी गुस्सा हैं. अब फैन्स अंदाज़ा लगा रहे हैं कि 'आदिपुरुष' के टीज़र को मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स की वजह से प्रभास गुस्सा हैं और उनका गुस्सा अब ओम राउत पर निकलेगा.

 कुछ लोगों ने 'आदिपुरुष' के अनाउंसमेंट वीडियो और टीज़र के बाद वायरल इस वीडियो को जोड़कर भी मीम बनाया है. जो खूब वायरल हो रहा है. खैर, 'आदिपुरुष', 12 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# 'द कपिल शर्मा शो के स्पेशल एपिसोड में राजू श्रीवास्तव को ट्रिब्यूट

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को ट्रीब्यूट देने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में स्पेशल ट्रीब्यूट दिया जाएगा. इस एपिसोड में सभी मशहूर कॉमेडिएन्स नज़र आएंगे. कॉमेडियन और एक्टर जयविजय सचान ने कपिल के सेट से एक तस्वीर भी साझा की. ये एपिसोड इस शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा.

# 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की पहनी साड़ियों की होगी नीलामी

लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' को 10 साल पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी की पहनी हुई साड़ियों की नीलामी की जाएगी. 10 अक्टूबर को होने वाले इस फंक्शन से इकट्ठे हुए पैसों को लड़कियों की एजुकेशन पर खर्च किया जाएगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: प्रभास की आदिपुरुष का टीज़र देखकर लोग ब्रह्मास्त्र और रा.वन की तारीफ क्यों कर रहे हैं?

Advertisement