The Lallantop

चाहर, बोल्ट, शार्दुल सबको कूटा, मुंबई इंडियंस यशस्वी की यह पारी भूल नहीं पाएगी!

RR के बैटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने MI के खिलाफ मैच में धुआंधार बैटिंग की. उनकी यह आतिशी पारी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लंबे समय तक नहीं भूल पाएगी.

Advertisement
post-main-image
यशस्वी IPL 2026 में लगातार 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 77 रन नॉट आउट बनाकर अपनी टीम को 27 रन से जीत दिलाई।
  • यशस्वी जायसवाल ने अपनी तेज़ गति की बल्लेबाजी से पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 328 रन बनाए हैं, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का कारण है।
  • यशस्वी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 170 रन बना कर ऑरेंज कैप हासिल की है, जिससे वे इस सीजन के लीडिंग रन स्कोरर बन गए हैं।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के बैटर बेहतरीन टच में हैं. टूर्नामेंट में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान यशस्वी ने MI के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 77 रन  बनाए. यह उनकी पावरफुल बैटिंग का कमाल था जिसकी वजह से राजस्थान 11 ओवर के मैच में 150 रन बनाने सफल रहा. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 123 रन ही बना सकी. राजस्थान ने ये मुकाबला 27 रनों से जीत लिया. 

Advertisement
23 गेंदों पर जड़ा पचासा

IPL 2026 में यशस्वी ने टॉप इनिंग्स खेलने के लिए टॉप बॉलिंग साइड चुनी. पारी का आगाज करने आए यशस्वी के सामने मुंबई के बॉलर्स लाचार दिखे. उन्होंने MI के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही करारे शॉट लगाए. इस दौरान, यशस्वी ने दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर की गेंदों पर जमकर प्रहार किया.

यशस्वी ने तूफानी बैटिंग करते हुए  6 चौकों और 3 छक्कों के जरिए सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. IPL 2026 में यह उनकी लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी है. मुंबई के खिलाफ यशस्वी 32 गेंदों पर 77 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इस धुआंधार पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘IPL की वजह से करियर...’, ECB को लेकर बड़ी बात बता गए पीटरसन

यशस्वी बने ऑरेंज कैप होल्डर

IPL में मुंबई के खिलाफ यशस्वी को रन बनाना काफी पसंद हैं. वह MI के खिलाफ पिछली 5 पारियों में 328 रन बना चुके हैं. इस 5 इनिंग्स में यशस्वी का स्कोर 124, 10, 104, 13 और  77 रन रहा है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस यशस्वी की फेवरेट साइड है.

यशस्वी जायसवाल IPL 2026 में अब लीडिंग रन स्कोरर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी को पीछे छोड़ दिया. यशस्वी इस सीजन में सबसे ज्यादा 170 रन बना चुके हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले यशस्वी इस सीजन ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं. ऑरेंज कैप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर को दी जाती है.

Advertisement
RR ने बनाए 150 रन

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ 11 ओवर्स में 150 रन स्कोर किए. टीम के लिए टॉप स्कोर यशस्वी जायसवाल रहे. उन्होंने नॉट आउट 77 रन बनाए. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी बैटिंग करते हुए 14 गेंदों पर 39 रन जड़े. मुंबई की तरफ से सबसे सफल बॉलर अल्लाह गजनफ्फर रहे, उन्होंने 2 खिलाड़ियों को आउट किया.  

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement