The Lallantop

ईरान की 10 शर्तें जिनके आगे ट्रंप ने सीजफायर की हामी भर दी

Iran-America Ceasefire: कल तक डॉनल्ड ट्रंप ईरान की पूरी सभ्यता को मिटाने की धमकी दे रहे थे अब वो डील के लिए तैयार हैं. ईरान ने भी ऐलान किया है कि दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोला जाएगा. लेकिन ये सीजफायर अभी परमानेंट नहीं है. दोनों पक्ष पाकिस्तान में बातचीत करेंगे.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने जंग रोकने के लिए 10 शर्तें रखीं हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग में दो हफ्ते का सीजफायर हो गया है. ये बात खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताई है. कल तक जो ईरान की पूरी सभ्यता को मिटाने की धमकी दे रहे थे, अब वो डील के लिए तैयार हैं. ईरान ने भी ऐलान किया है कि दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोला जाएगा. लेकिन ये सीजफायर अभी परमानेंट नहीं है. दोनों पक्ष पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत करेंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पोस्ट में बताया कि पहली बैठक 10 अप्रैल को होगी. और केंद्र में होंगी दस शर्तें जो ईरान ने अमेरिका को भेजी हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द टाइम्स ऑफ़ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की शर्तें-

  1. ईरान पर आगे कभी हमला नहीं होगा, ये सुनिश्चित किया जाए.
  2. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल जारी रहेगा.
  3. ईरान यूरेनियम एनरिच कर सकता है, इस बात को एक्सेप्ट किया जाए.
  4. देश पर लगे सभी प्राइमरी और सेकेंडरी सैंक्शन हटाए जाएं.
  5. ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोलने के लिए तैयार है. लेकिन इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को 2 मिलियन डॉलर की फीस देनी होगी. 
  6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN security council) में ईरान के खिलाफ प्रस्ताव को खारिज किया जाए.
  7. बोर्ड ऑफ़ गवर्नर वाले प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया जाए. 
  8. जंग में ईरान का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए.
  9. अमेरिकी सशस्त्र बलों को वापस बुलाया जाए.
  10. केवल सीजफायर तक नहीं, हमेशा के लिए जंग ख़त्म होनी चाहिए. लेबनान में भी इज़रायली हमले रोके जाएं.

ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दो हफ्ते के सीजफायर को स्वीकार कर लिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि अगर सीजफायर तोड़ा गया तो ईरान अमेरिका पर ज़ोरदार हमला करेगा. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि दो हफ्ते के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोला जाएगा. लेकिन ईरानी आर्मी की निगरानी में शिप का मूवमेंट कॉर्डिनेट किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि इसमें टेक्निकल लिमिटेशन भी होंगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:- अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर, ट्रंप ने मानी पाकिस्तान की बात

डॉनल्ड ट्रंप ने भी अपने पोस्ट में बताया कि ये दो तरफ़ा सीजफायर है. उन्होंने कहा कि ईरान की शर्तों पर पहले से ही सहमति बन चुकी है. दो हफ्ते के विंडो में इसपर और विचार कर इसे फाइनल कर दिया जाएगा. 

वीडियो: ट्रंप का दावा- 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर की गुज़ारिश की', कितना सच?

Advertisement

Advertisement