The Lallantop

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी 'रामायण', रचने आ रही नया इतिहास!

ट्रेड का मानना है कि हर पहलू 'रामायण' के पक्ष में काम करेगा, और ये RRR वाली लीग में शामिल हो जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज़ होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को आएगा.

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के बारे में Trade Prediction क्या है? Salman Khan Vamshi Paidipally वाली Action Thriller SVC63 की शूटिंग कब शुरू करेंगे? क्या Ranveer Singh की Pralay Blindness नाम novel का Adaptation है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 100 करोड़ की ओपनिंग लेकर इतिहास रचेगी 'रामायण'!

पब्लिक के बीच 'रामायण' का बज़ तगड़ा है. टीज़र के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक हर फैक्टर इस फिल्म के पक्ष में है. 'रामायण' का भारत की जड़ों से जुड़ाव. फिल्म का ग्रैंड स्केल. और इसका दिवाली पर रिलीज़ होना. ट्रेड का अनुमान है कि 'रामायण' 100 करोड़ की ओपनिंग आसानी से लेगी. और इस तरह ये राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR वाली लीग में शामिल हो जाएगी. अब तक पांच भारतीय फिल्मों ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई की है. मगर इनमें नॉन सीक्वल फिल्म सिर्फ RRR है. ट्रेड के मुताबिक 'रामायण' ये कमाई आसानी से कर लेगी. बल्कि ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड भी बनाएगी.

Advertisement

# 'अवतार 4' और 'अवतार 5' भी बनेगी, प्री-प्रोडक्शन शुरू

'अवतार' फ्रैंचाइज़ आगे बढ़ेगी या नहीं, इस पर चर्चा तो कई बार हुई. मगर अब ये कन्फर्म हो गया है कि 'अवतार 4' और 'अवतार 5' भी बनेगी. पीपल से बातचीत में 'अवतार 3' की प्रोड्यूसर रे सैंकिनी ने बताया कि 'अवतार 4' और 'अवतार 5' का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है. बजट, शेड्यूल, शूट टाइमलाइन... सब की प्लानिंग चल रही है. हाल ही में हुए सैटर्न अवॉर्ड्स में जेम्स कैमरन ने कहा था कि अगली फिल्म का फोकस 'अवतार 3' के नेगेटिव कैरेक्टर वरांग पर होना चाहिए. मुमकिन है कि यही 'अवतार 4' का प्लाट होगा.

# हॉलीवुड फिल्म 'ब्लाइंडनेस' का रीमेक है 'प्रलय'?

Advertisement

रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'प्रलय' के बारे में कहा जा रहा था कि ये होज़े सारामागो के नॉवल 'ब्लाइंडनेस' का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. इस पर हॉलीवुड में एक फिल्म पहले ही बन चुकी है. मगर प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने इस बात को खारिज कर दिया है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि ये एडैप्टेशन नहीं, बल्कि ओरिजनल स्क्रिप्ट पर बेस्ड फिल्म होगी. हंसल मेहता के बेटे जय मेहता और उनके को-राइटर विशाल कपूर ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. ये ज़ॉम्बी एपॉक्लिप्स पर आधारित फिल्म है. इसे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे.

# सलमान खान 18 अप्रैल से शुरू करेंगे SVC63 का शूट

सलमान खान अपनी अगली फिल्म  SVC63 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इसकी शुरुआत 18 अप्रैल को होगी. इसके लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में SRPF ग्राउंड पर बड़ा-भारी सेट तैयार किया गया है. यहां एक मिनी सिटी बनाई है. फिल्म के मेजर एक्शन सीक्वेंस यहीं शूट होंगे. नयनतारा फिल्म की फीमेल लीड हैं. अनिल कपूर और अरविंद स्वामी भी इसमें जरूरी रोल कर रहे हैं. इसे वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'रामायण' में डबल रोल करेंगे रणबीर कपूर

'रामायण' में रणबीर कपूर डबल रोल में नज़र आएंगे. अमेरिका में कोलाइडर से चर्चा में खुद रणबीर कपूर ने ये कन्फर्म किया. उन्होंने बताया कि वो भगवान विष्णु के दो अवतारों के रोल में नज़र आएंगे. भगवान राम के साथ वो भगवान परशुराम का पात्र भी करेंगे. इसी चर्चा में उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म तकरीबन छह घंटे की होगी. यानी ये दोनों पार्ट्स की टोटल टाइमिंग है.

# 'क्वीन फॉरेवर' होगा 'क्वीन' के सीक्वल का टाइटल

कंगना रनौत स्टारर 'क्वीन' का सीक्वल बनने जा रहा है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका टाइटल 'क्वीन फॉरेवर' होगा. मेकर्स जल्द ही फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेंगे. कंगना अप्रैल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू करेंगी. इसे विकास बहल डायरेक्ट करेंगे. 

वीडियो: 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ इतिहास रचेगी ‘रामायण’!

Advertisement