Prabhas इन दिनों अपनी फिल्म The Raja Saab में व्यस्त हैं. इस फिल्म का टीज़र कुछ दिनों पहले आया था. जिसे खूब पसंद किया गया. प्रभास के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स हैं. जिनमें Salaar और Kalki 2898 AD के सीक्वल का इंतज़ार ऑडियंस बेसब्री से कर रही हैं. मगर बैड न्यूज़ ये है कि इन दोनों के ही सीक्वल के लिए जनता को अभी काफी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.
प्रभास की 'सालार 2' और 'कल्कि 2' ठंडे बस्ते में चली गई!
प्रभास इन दिनों 'द राजा साब' में व्यस्त हैं, इसके बाद वो हनु राघवपुड़ी की 'फौजी' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे.
.webp?width=360)

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास, फिलहाल 'सालार 2' और 'कल्कि 2' पर काम नहीं करना चाहते. वो अभी अपने स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं. इन सारी फिल्मों के पूरा होने के बाद ही वो अपनी दो मोस्ट पॉपुलर फिल्मों के सीक्वल पर काम चालू करेंगे. सोर्स ने बताया कि प्रभास को 'द राजा साब' के लिए अभी भी दो गानों की शूटिंग करनी है. जिसके लिए वो जल्द अपनी डेट्स देंगे. इसके बाद वो हनु राघवपुड़ी की फिल्म 'फौजी' पर वापिस जुट जाएंगे. 'फौजी' की शूटिंग फिलहाल 50 प्रतिशत तक ही पूरी हुई है.
संदीप रेड्डी वांगा को बल्क में दी हैं डेट्स
'द राजा साब' की रिलीज़ और 'फौजी' को कम्प्लीट करने के बाद प्रभास अपना पूरा समय संदीप रेड्डी वांगा को देंगे. जिनके साथ वो अगली फिल्म 'स्पिरिट' करने वाले हैं. वांगा की स्टोरीटेलिंग खास तरह की होती भी है, जिसके लिए भरपूर समय चाहिए. प्रभास 'स्पिरिट' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिए वो मिड 2026 तक बिना किसी नए प्रोजेक्ट को उठाए, 'स्पिरिट' की शूटिंग करेंगे.
इन सारी वजहों से प्रभास 'सालार' और 'कल्कि' का सीक्वल बनाने में जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते. वो जानते हैं कि दोनों ही फिल्मों की री-कॉल वैल्यू तगड़ी है. इसलिए इसे तसल्ली के साथ बनाया जाना चाहिए. इसीलिए उनकी सारी स्टैंडअलोन फिल्म खत्म होने तक उन्होंने दोनों सीक्वल्स को कुछ दिनों के लिए साइड कर दिया है. इसके अलावा 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील भी इन दिनों व्यस्त हैं. वो Jr NTR के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं. वहीं नाग अश्विन को 'कल्कि 2' के प्रोडक्शन के लिए भरपूर टाइम चाहिए.
ख़ैर, बीते दिनों 'स्पिरिट' फिल्म को लेकर बवाल चला था. पहले कहा गया कि इसमें दीपिका पादुकोण होंगी. फिर खबर आई कि दीपिका के 8 घंटे काम करने की डिमांड को मेकर्स ने नहीं माना, इसलिए दीपिका फिल्म से अलग हो गई. फिर वांगा ने बिना नाम लिए दीपिका के खिलाफ लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. साथ ही ये अनाउंस किया कि अब 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृ्प्ति डिमरी होंगी. उधर दीपिका, एटली और अल्लू अर्जुन की AA22xA6 में नज़र आएंगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: प्रभास की 'दी राजा साब' का टीज़र आया, इस हॉरर-कॉमेडी को देख जनता भारी निराश हो गई












.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



