The Lallantop

'पठान' विवाद पर बिफरे जावेद अख्तर, कहा- 'सब सेंसर बोर्ड बन जाएंगे, तो सेंसर बोर्ड क्या करेगा?'

नरोत्तम मिश्रा पर फायर होते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि अगर वो केंद्रीय सेंसर बोर्ड के फैसले से असंतुष्ट हैं, तो वो उनके और सेंटर के बीच का मसला है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' के एक सीन में शाहरुख खान. दूसरी तरफ जावेद अख्तर.

Shahrukh Khan की फिल्म Pathaan को लेकर भारी विवाद हो रहे थे. हालांकि फिल्म के ट्रेलर को लेकर किसी की कोई आपत्ति सामने नहीं आई है. जब Javed Akhtar अपनी किताब 'जादूनामा' लॉन्च करने पहुंचे, तो उनसे भी 'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल पूछे गए. इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि किसी फिल्म या गाने में क्या गलत, क्या सही है, इसका फैसला लेने के लिए एक सरकारी तंत्र मौजूद है. उसे सेंसर बोर्ड के नाम से जाना जाता है. उन्हें ये फैसला लेने दिया जाए. वो जो भी डिसाइड करें, हमें उसका सम्मान करना चाहिए. हालांकि वो मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर बिफर पड़े. 

'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर काफी हंगामा बरपा. 'जादूनामा' के ट्रेलर लॉन्च पर जावेद अख्तर से पूछा गया कि इस मसले पर उनकी क्या राय है. इस पर जावेद अख्तर ने कहा-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

''उस गाने में क्या सही या क्या गलत है, ये हम या आप डिसाइड नहीं कर सकते. हमारे पास एक सरकारी एजेंसी है. उसमें समाज के अलग-अलग तबकों के लोग शामिल हैं. वो फिल्म देखेंगे और तय करेंगे कि उसे पास करना है कि नहीं. वो फिल्म के जिन हिस्सों को काटने का सुझाव देते हैं और फिल्म को सर्टिफाई करते हैं. उस पर भरोसा रखना चाहिए. अगर सब लोग सेंसर बोर्ड बन जाएंगे, तो उस सर्टिफिकेट का क्या होगा, जो केंद्र सरकार देती है?''  

इसी इंटरव्यू के दौरान उनसे 'फ्रिंज एलीमेंट्स' के बारे में पूछा गया. ये सवाल था मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़ा हुआ था. नरोत्तम मिश्रा ने 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका की बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि अगर दीपिका के कपड़े का रंग नहीं बदला गया, तो MP में वो 'पठान' को बैन करवा देंगे. जब ये सवाल जावेद अख्तर को साफ तरीके से बताया गया, तो वो नाराज़ हो गए. उन्होंने कहा-

Advertisement

''कोई फ्रिंज एलीमेंट्स नहीं है. मंत्री लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं. ये मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का बयान है. अगर उन्हें ऐसा लगता है, तो मध्य प्रदेश के लिए अलग से सेंसर बोर्ड होना चाहिए. जो फिल्में देखकर उस पर अलग से फैसला ले. और अगर वो केंद्रीय सेंसर बोर्ड के फैसले से असंतुष्ट हैं, तो ये उनके और सेंटर के बीच का मसला है. हमें उनके बीच में नहीं आना चाहिए.''

खैर, 'पठान' के ट्रेलर से अब तक तो किसी ने कोई ऑब्जेक्शन होने की बात नहीं कही है. मगर हैरत नहीं चाहिए, अगर कुछ लोग इसमें भी खोट निकालकर फिल्म को बैन या बॉयकॉट करने की मांग शुरू कर दें. क्योंकि मसला तो 'बेशरम रंग' में भी नहीं था. वो जबरदस्ती की क्रिएट की हुई कॉन्ट्रोवर्सी थी. समस्या शाहरुख खान से थी.

'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी काम किया. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 

Advertisement

 

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement