बीते मार्च में Anant Ambani और Radhika Merchant का प्री-वेडिंग इवेंट रखा गया था. इस दौरान Shah Rukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan, Diljit Dosanjh से लेकर Rihanna जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल हुए थे. ग्रांड लेवल पर पूरी व्यवस्था की गई थी. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है, जिसका कनेक्शन इसी प्री-वेडिंग इवेंट से है. पाकिस्तान के कुछ स्टूडेंट्स ने इसी इवेंट को रीक्रिएट करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि जहां अंबानी परिवार ने इस इवेंट पर 1000 करोड़ खर्च किए, उन लोगों ने सिर्फ 1000 रुपये में सब कुछ कर लिया.
अनंत-राधिका के जिस इवेंट पर हज़ारों करोड़ खर्च हुए, पाकिस्तानी बच्चों ने 1000 रुपये में कर दिया
Anant Ambani और Radhika Merchant के इवेंट को मिमिक कर के रील बनाई गई. Orry ने उसकी तारीफ की, मगर एक बड़ी कमी भी गिना दी.

नूर ताहिर एक कॉलेज स्टूडेंट हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम Noorifications है. उसी अकाउंट से एक रील शेयर की गई. जहां स्टूडेंट्स ने थीम वॉक ऑर्गनाइज़ की. बेसिकली यहां बच्चे अंबानी इवेंट एक अलग-अलग गेस्ट की तरह एंट्री ले रहे थे. किसी ने शाहरुख, सलमान और आमिर बनकर ‘नाटु नाटु’ वाला स्टेप किया, तो कोई ऑरी बनकर पहुंचा. इस रील के कमेंट में दोनों देशों की जनता प्यार बरसा रही है. इन्हीं कमेंट्स में से एक ऑरी का भी था. उन्होंने लिखा,
सॉरी लेकिन ऑरी ने कमाल कर दिया. वॉक, बाल, ईयर-रिंग, सेल्फी ऐंगल से लेकर सब कुछ एकदम परफेक्ट है. ऑरी के डोपलगैंगर ने पूरा कॉम्पीटिशन खत्म कर दिया. बाकी के किरदार बस थर्ड रेट नकल लग रहे हैं. और प्लीज़ अब मुझे ये वीडियो बार-बार भेजना बंद कर दीजिए.
हाल ही में खबर आई कि 29 मई से 01 जून तक एक और प्री-वेडिंग इवेंट रखा जाएगा. तीन दिन का इवेंट क्रूज़ पर होगा. शुरुआत इटली से होगी और ये खत्म स्विट्ज़रलैंड में जाकर होगा. 300 मेहमानों को इंवाइट किया गया है. अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी है. यानी उस इवेंट के दौरान कोई अपना फोन इस्तेमाल नहीं कर सकता. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई 2024 में होने वाली है. बाकी इस साल हुआ प्री-वेडिंग इवेंट खासा चर्चा में रहा. लोग अंदाज़ा लगा रहे थे कि स्टार्स ने परफॉर्म करने के लिए कितनी फीस ली होगी. लेकिन देसी एक्टर्स ने एक भी रुपया नहीं लिया. बल्कि कपल को महंगे गिफ्ट दिए.
DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अनंत अंबानी को एयर जॉर्डन शूज़ गिफ्ट किए. वहीं राधिका मर्चेंट को गुची का बनाया हुआ डायमंड क्लच गिफ्ट किया. इसके अलावा सलमान खान ने अनंत को एक कस्टमाइज्ड वॉच गिफ्ट की, जो कि खास अनंत के लिए बनवाई गई थी. वहीं राधिका को उन्होंने हीरे के ईयर रिंग्स दिए.
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने कपल को Mercedes कार गिफ्ट की. जिसकी मार्केट प्राइस 5 करोड़ रुपये बताई गई. दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कपल को सोने-हीरे से बनी गणपति-लक्ष्मी की मूर्ति दी.
विकी कौशल और कटरीना कैफ ने भी कपल को काफी महंगा तोहफा दिया. बताया जा रहा है कि विकी-कटरीना ने अनंत और राधिका को डायमंड ब्रेसलेट और नेकलेस गिफ्ट किया. इस लिस्ट में आखिरी नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का थे. उन्होंने राधिका और अनंत को कस्टमाइज्ड डायमंड वॉच दी है. जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.
वीडियो: शाहरुख, सलमान, आमिर अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग इवेंट में एक साथ डांस किए











