The Lallantop

ओवैसी का हिंदुस्तान जिंदाबाद भी कॉपी-पेस्ट है!

एक दिन में 19 अपडेट, 6 बार हिंदुस्तान जिंदाबाद, टाइमलाइन फोटो, ओवैसी भी न कतई अटेंशन सीकर हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोचो एक बंदा फेसबुक पर दिन 24 घंटे के अंदर 19 अपडेट कर रहा है. कौन होगा? असदुद्दीन ओवैसी हैं. 8 घंटे में 6 बार हिंदुस्तान जिंदाबाद कह चुके हैं. हैशटैग लगा के. 1 asad
2 asad
3 asad
4asad
5asad
6 asad
यहां लोगों को लग रहा है. ओवैसी भारत माता की जय नहीं कह रहे हैं, पाकिस्तान निकलेंगे. वहां वो आदमी फेसबुक पर टाइमलाइन फोटो लगा रहा है. वो भी लो क्वालिटी वाली. फोटो डिसटॉर्ट हो रही है. भाई DSLR वाली लगा लो. काहे पासपोर्ट साइज़ वाली स्कैन करके लगा रहे हो . किनारे पे सफेद बॉर्डर दिख रहा है. 12751782_1163910303680674_156147048_o ओवैसी उस लड़के जैसे हैं जो कॉलेज में झगड़ा करके आता है, और फेसबुक पर अपने अपडेट डालकर सोचता है, दुश्मन डर जाएंगे. फिर भले कॉपी-पेस्ट ही क्यों न करना पड़े. एक ये अपडेट देखिए. 12443323_1163915330346838_75691896_o कॉपी-पेस्ट है भाई. अहसान जाफ़री को क्रेडिट दिया वो ठीक. पर बंदा नीचे का 'Forward और Report abuse' भी कॉपी कर गया. पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी को खुला ख़त: भारत माता की जय मत कहो लेकिन..

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement