The Lallantop

Oscars 2024 के स्टेज पर नंगे-पुंगे पहुंच गए जॉन सीना, वजह अब पता चली

Oscars 2024 में एक सेग्मेंट के लिए John Cena को स्टज पर बुलाया गया. वो पहले स्टेज के पीछे से झांके. फिर बिना कपड़ों के स्टेज पर पहुंच गए.

Advertisement
post-main-image
जॉन सीना 50 साल पहले हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में हुई एक घटना को ट्रिब्यूट दे रहे थे.

96th Oscar Awards हो चुके हैं. इस साल सबसे ज़्यादा 7 अवॉर्ड्स Oppenheimer ने जीते. इसमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स शामिल रहे. इस अवॉर्ड नाइट में कई सारे हाइलाइट्स और कई फनी मोमेंट्स भी थे. जिनमें से एक था John Cena का स्टेज पर बिना कपड़ों के आ जाना.

Advertisement

दरअसल हुआ यूं कि होस्ट जिमी किमेल ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कैटेगरी में अवॉर्ड्स बांटने की अनाउंसमेंट की. इसके लिए जॉन सीना को स्टेज पर बुलाया गया. वो पहले स्टेज के पीछे से झांके. इसके बाद बिना कपड़ों के स्टेज पर जा पहुंचे. उनके हाथ में विनर के नाम वाला लिफाफा था. जिससे उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को ढंक रखा था. स्टेज पर पहुंचते ही जॉन ने कहा,

''कॉस्ट्यूम्स बहुत ज़रूरी हैं. शायद सबसे ज़्यादा ज़रूरी.''

Advertisement

इसके बाद होस्ट जिमी स्टेज पर आते हैं. जिनसे बचने के लिए जॉन सीना खुद को एक पर्दे में लपेटकर बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के विनर अनाउंसमेंट कर देते हैं. ये अवॉर्ड गया यॉर्गिस लैंथिमॉस की फिल्म ‘पूअर थिंग्स’ को. दरअसल, अपने इस कृत्य से जॉन सीना 1974 में हुई एक घटना को ट्रिब्यूट दे रहे थे. 1974 की ऑस्कर सेरेमनी में एक ऐसा ही फनी मोमेंट हुआ था. जब स्टेज पर एक नंगा व्यक्ति दौड़कर निकल गया था. जब होस्ट David Niven ब्रिटिश अमेरिकन एक्ट्रेस Elizabeth Taylor का ज़िक्र कर रहे थे, तभी उनके पीछे से बिना कपड़े पहने एक शख्स दौड़ने लगा था. 1974 में हुई इस घटना को 2024 में 50 साल पूरे हो गए. इसलिए उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए जॉन सीना ने ऐसा किया. 

ये 1974 में हुए ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की एक तस्वीर है. जिसमें एंकर David Niven के पीछे बिना कपड़ों के शख्स नज़र आ रहा है.

हालांकि जॉन सीन स्टेज पर नंगे नहीं आए थे. उन्होंने अपने शरीर के पिछले हिस्से पर स्किन कलर की शीट लगाई हुई थी. जिससे उनके प्राइवेट पार्ट्स ढंके हुए थे. अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं.  

Advertisement

ख़ैर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का अवॉर्ड इस बार 'पूअर थिंग्स' को मिला. 'पूअर थिंग्स' को इसके अलावा तीन और कैटेगरीज़ में अवॉर्ड्स मिले. इसमें हेयर एंड मेक अप स्टाइलिंग, प्रोडक्शन डिज़ाइन और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एमा स्टोन का ऑस्कर अवॉर्ड शामिल है. 

इस बार सबसे ज़्यादा अवॉर्ड्स 'ओपनहाइमर' ने जीते. इस फिल्म के लिए किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. कुल जमा इस फिल्म ने 7 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला.

Advertisement