The Lallantop

रणबीर-यश की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग ली?

'रामायण' ने अडवांस बुकिंग से ही 200 करोड़ रुपए की टिकटें बेच दी हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण: पार्ट 2' को 2028 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रनबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसने ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन से लगभग 33.89 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
  • इस फिल्म की प्रीसेल में 130.12 करोड़ रुपए की आमदनी हुई, जिससे यह पता चलता है कि दर्शकों में पहले से ही फिल्म को लेकर उत्साह था।
  • अडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे के प्रभाव से 'रामायण' ने भारत एवं विदेशी मार्केट में कुल मिलाकर 199.64 करोड़ रुपए की टिकटें बेच दी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की संभावना है।

लंबे इंतज़ार के बाद Ranbir Kapoor की Ramayana आज यानी 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. पहले इस मूवी को लोगों से मिक्स्ड फीडबैक मिल रहा था. मगर आज उनकी राय बदलती दिख रही है. पब्लिक फिल्म को पसंद कर रही और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा है. यही कारण है कि थर्सडे होने के बावजूद मूवी ने भारत में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से की है. इसमें फिल्म ने करीब 33.89 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया. दूसरे नंबर पर कन्नड़ा वर्जन है. चूंकि यश खुद भी कर्नाटक के हैं, इसलिए प्रीसेल में वहां फिल्म की काफी डिमांड दिख रही थी. बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक ‘रामायण’ ने वहां केवल 5.37 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके बाद तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन्स का नंबर आता है.

'रामायण' ने भारत में अब तक नेट 46.47 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ग्रॉस नंबर्स जोड़ने पर ये आंकड़ा 54.83 करोड़ तक पहुंच जाता है. मेकर्स ने इस फिल्म को थर्सडे जैसे वर्किंग डे पर रिलीज़ किया है. इस दिन ज्यादातर लोग ऑफिस या स्कूल-कॉलेजों में होते हैं. इसलिए मूवी ने अपने बजट के हिसाब से कोई तोड़-फोड़ कमाई तो नहीं की. मगर इतनी जरूर कर ली कि मेकर्स ओपनिंग वीकेंड पर बड़े नंबर्स एक्सपेक्ट कर सकते हैं.

Advertisement

वैसे 'रामायण' का ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 05 नवंबर को शाम 6 बजे तक का है. साथ ही इसमें ओवरसीज़ मार्केट के आंकड़े भी नहीं जोड़े गए. उनके जुडने के बाद अगले कुछ घंटों में फिल्म की कमाई काफी बढ़ जाएगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मूवी वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपए कमा सकती है. लेकिन ऐसा करने के लिए इसके नाइट शोज़ का उफ़ान मारना जरूरी है.

वैसे, 'रामायण' ने अडवांस बुकिंग में बड़ा हाथ मारा है. भारतीय मार्केट में इसने प्रीसेल बिजनेस के दौरान 130.12 करोड़ रुपए की आमदनी की. इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े भी शामिल हैं. 'रामायण' का जलवा केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी मार्केट में भी है. वहां फिल्म ने जनरल दिनों के लिए टोटल 5.65 मिलियन डॉलर की टिकट्स बेच दी. भारतीय रुपयों में ये करीब 53.84 करोड़ रुपए के आसपास होगा. वहीं फिल्म के प्रीमियर शोज़ से 1.66 मिलियन डॉलर 1.47 मिलियन डॉलर की आमदनी हुई है. इंडियन करंसी में ये 15.68 करोड़ रुपए के आसपास होगा. ओवरऑल नंबर्स की बात करें तो ‘रामायण’ ने भारत और विदेशी मार्केट की अडवांस बुकिंग में टोटल 199.64 करोड़ रुपए की टिकटें बेच डाली हैं.

वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण के लिए PVR-Inox की स्क्रीन में क्या बदलाव हुआ?

Advertisement

Advertisement