The Lallantop

OMG 2 के लिए वर्ड ऑफ माउथ चल निकला, दूसरे दिन की कमाई में 49% का जम्प

फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी. हालांकि वर्ड ऑफ माउथ के चलते दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल आया है. 'गदर 2' से मिलने वाली बड़ी टक्कर के बावजूद OMG 2 सही कमाई कर रही है.

Advertisement
post-main-image
OMG 2 को क्रिटिकली काफी अच्छे रिव्यूज़ मिल रहे हैं.

Akshay Kumar की फिल्म OMG 2 ने दूसरे दिन मोमेंटम पिक कर लिया है. फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म को 10.26 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी. हालांकि दूसरे दिन की कमाई में करीब 49% का जम्प देखने को मिला. फिल्म ने बीते शनिवार को 15.3 करोड़ रुपए जोड़े. दुनियाभर की कमाई की बात करें तो आंकड़ा 35.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन अभी 25.56 करोड़ रुपए है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

OMG 2 निर्विवादित ढंग से रिलीज़ नहीं हुई. उसके सामने Gadar 2 जैसी बड़ी फिल्म थी. ऐसी फिल्म जिसकी नॉस्टैलजिया वैल्यू आज भी फ्रेश है. ऐसी फिल्म जिसने टिकट खिड़की पर रौला काटा हुआ है. इसके बावजूद भी OMG 2 कदम जमाकर अपनी ऑडियंस ढूंढ रही है. इसमें बहुत बड़ा क्रेडिट जाता है वर्ड ऑफ माउथ को. अक्षय कुमार की फिल्म को पॉज़िटिव क्रिटिकल रीसेप्शन मिल रहा है. फिल्म की सबसे अच्छी बात है कि अक्षय कुमार ने अपनी स्टार वाली छवि को कहानी से दूर रखा. कहानी को पहला हीरो बनाकर रखा. स्क्रीन टाइम के मामले में भी उनको पंकज त्रिपाठी से काफी कम फुटेज मिला. 

Advertisement

अपने सब्जेक्ट और उसकी मैसेजिंग की वजह से OMG 2 को सराहा जा रहे हैं. हालांकि इस बीच सेंसर बोर्ड की आलोचना भी हो रही है. जो फिल्म परिवार के लिए बनी थी उसे ऐडल्ट सर्टिफिकेट दे दिया. अक्षय कुमार के लिए भी ये फिल्म गुड न्यूज़ लेकर आई है. फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं. उनकी पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली. आखिरी हिट थी 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’. उसके बाद ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘राम सेतु’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में आई लेकिन कोई भी चल नहीं सकी. OMG 2 ये साइकिल तोड़ सकती है. उसकी पहली वजह तो ऑडियंस से मिलने वाला पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ ही है. 

दूसरी वजह है टाइमिंग. जब अनाउंस किया गया कि ये ‘गदर 2’ के साथ भिड़ने वाली है तो कहा गया कि मेकर्स गलती कर रहे हैं. इतनी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश करने से क्या फायदा. लेकिन OMG को इसी टाइमिंग का फायदा मिल सकता है. ‘गदर 2’ और OMG 2 लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज़ हुई हैं. रविवार तक छुट्टी का बेनेफिट मिलेगा. उसके बाद सिर्फ सोमवार वर्किंग डे है. 15 अगस्त को फिर छुट्टी है. ऐसे में दोनों फिल्मों के पास कमाई कमाई करने के लिए ज़्यादा दिन हैं. 15 अगस्त के बाद जब धीरे-धीरे जनता इन फिल्मों को लेकर पुख्ता राय बनाने लगेगी तब तक इनका सही कलेक्शन हो चुका होगा. 

OMG 2 को लिखा और डायरेक्ट किया है अमित राय ने. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम ने भी अहम किरदार निभाया है.  

 

Advertisement

वीडियो: मूवी रिव्यू: OMG 2

Advertisement