The Lallantop

295 करोड़ के प्रॉपर्टी विवाद में सलमान के पड़ोसी को कोर्ट का आदेश, "सलमान के खिलाफ वीडियो हटाएं"

केतन ने सलमान की तुलना बाबर और औरंगजेब से की. कोर्ट ने केतन को सलमान के खिलाफ सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के आदेश दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और केतन कक्कड़ 1990s से ही पड़ोसी हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान के फार्महाउस और उनके NRI पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच जमीन के रास्ते और गणपति मंदिर को लेकर विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने केतन को सोशल मीडिया से संबंधित पोस्ट हटाने का आदेश दिया है।
  • केतन कक्कड़ ने आरोप लगाया कि सलमान खान के फार्महाउस की वजह से उनके घर जाने का रास्ता बंद हो गया है, साथ ही उनकी 2.5 एकड़ जमीन का एलॉटमेंट महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कैंसिल कर दिया था।
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की है, जबकि सलमान खान ने केतन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है और सोशल मीडिया पोस्ट पर रोक लगवाई है।

Salman Khan पिछले कुछ सालों से अपने फार्महाउस को लेकर एक बड़े विवाद में उलझे हुए हैं. ये विवाद उनके NRI पड़ोसी Ketan Kakkad से जुड़ा है. केतन का आरोप है कि इस फार्महाउस के कारण उनके घर आने-जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया है. यही नहीं, उन्होंने सलमान पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और गणपति मंदिर तुड़वाने के आरोप भी लगाए हैं. इस सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए थे. लेकिन Bombay High Court ने उन्हें सभी पोस्ट्स डिलीट करने का आदेश दिया है.

Advertisement

केतन कक्कड़ एक रिटायर्ड NRI हैं. 1990s में उन्होंने पनवेल हिल पर एक प्लॉट खरीदा, जहां वो अपना रिटायरमेंट होम बनाना चाहते थे. ये प्लॉट सलमान के अर्पिता फार्महाउस के बगल में था. इस दौरान सेलर ने उन्हें सलीम खान से मिलवाया. अगले दो दशकों तक दोनों पड़ोसियों में अच्छी जमी. हालांकि इस दौरान केतन अधिकतर अमेरिका में ही रहे. 2014 में वो अपनी पत्नी के साथ दोबारा भारत आए. वो अपनी प्रॉपर्टी पर एक छोटा-सा घर बनाना चाहते थे. इसके अलावा वो एक आश्रम बनाकर पास के गणपति मंदिर में मेडिटेशन करने की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि 2019 में चीजें अचानक बदल गईं. केतन ने आरोप लगाया कि सलमान के परिवार ने उनके घर की एंट्री ब्लॉक कर दी है. साथ ही कई दूसरी दिक्कतें शुरू हो गईं.

ketan
केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी.

ये पूरा विवाद केतन के 2.5 एकड़ जमीन से जुड़ा है. उनका कहना है कि ये जमीन उनकी है. लेकिन महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उसका एलॉटमेंट कैंसिल कर दिया. केतन की मानें तो उनकी जमीन तक पहुंचने वाली सड़क बंद कर वहां की बिजली भी काट दी गई. साथ ही उनका घर और गणपति मंदिर भी तोड़ दिया गया. उनका कहना है कि सलमान के फार्महाउस का लोहे वाला गेट उनकी जमीन पर है. दूसरी तरफ, सलमान ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनके वकील ने कहा कि केतन ने फार्महाउस के पास जमीन खरीदने की कोशिश की थी. लेकिन ऑफिसर्स ने उस सौदे को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया. इसके बाद उन्होंने सलमान के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में केतन ने सलमान को 295 करोड़ का नोटिस भेज दिया था. साथ ही वो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ वीडियो बनाने लगे. उन्होंने सलमान की तुलना बाबर और औरंगजेब तक से कर डाली. ऊपर से ये आरोप भी लगाया कि उनके फार्महाउस पर इल्लीगल काम होता है. उनके वीडियोज़ को तब लाखों व्यूज़ मिले थे. ये देख सलमान ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया. उनका कहना था कि केतन के सोशल मीडिया पोस्ट न सिर्फ उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कम्युनियल नफरत भी दिखाते हैं. उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि केस का फैसला आने तक केतन को उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने से रोका जाए.

सिविल कोर्ट ने इस मामले पर सलमान की दलील को रिजेक्ट कर दिया था. मजबूरन वो बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे. वहां 11 जून, 2026 को एक जरूरी निर्देश दिया गया. कोर्ट ने केतन से पूछा कि जब ये मामला कोर्ट में चल ही रहा है, तो उन्हें सलमान के खिलाफ़ पोस्ट करने की क्या जरूरत थी. जज ने उन्हें तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से इस मामले से जुड़े पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा है. हालांकि मामले का फाइनल जजमेंट अब भी नहीं आया. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 06 जुलाई तय की है.

वीडियो: सलमान खान की ‘7 डॉग्स’ ने मचाया तूफान, 318 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग!

Advertisement

Advertisement