भारत में ये बदल गया है
1.एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान ले जाना हुआ आसान 1 तारीख से ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक-वे बिल लागू हो गया है. इसकी वजह से देश के एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान पहुंचाना आसान हो गया है. 15 जनवरी से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा. 2. घर बैठे ही आधार से लिंक हो रहा मोबाइल नंबर आपका अपना मोबाइल नंबर आधार से घर बैठे ही लिंक होना शुरू हो गया है. अंग्रेजी और हिंदी के साथ ही दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं के यूजर भी वन टाइम पासवर्ड के जरिए अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर रहे हैं. 3.डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन सस्ता हो गया है
अगर आप 2000 रुपये से कम की खरीदारी कर रहे हैं, तो उसपर अलग से लगने वाला टैक्स खत्म हो गया है. डेबिट कार्ड, भीम ऐप या यूपीआई से होने वाले ट्रांजैक्शन पर इसे लागू कर दिया गया है. अब तक देश में बैंक मर्चेंट से हर ट्रांजेक्शन पर 1.50 से लेकर 1.75 फीसदी तक वसूलता था, जो अब खत्म हो गया है. 4.बैंक आपके घर पहुंच गया है 1 जनवरी से बैंक सीनियर सिटिजन, विकलांगों और नेत्रहीनों को उनके घर पर ही बैंकिंग की सुविधा दे रहा है. घर बैठे पैसा निकालने, चेक बुक जारी करने और केवाईसी की सुविधा शुरू हो गई है. 5.कई बैंकों के चेक रद्दी कागज हो गए हैं अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और भारतीय महिला बैंक का चेकबुक है, तो वो अब से रद्दी कागज है. एसबीआई ने अपने आईएफएससी कोड में भी बदलाव किया है. इसलिए नेट बैंकिंग को फिर से ऐक्टिव करना होगा.
दुनिया में ये बदल गया है
1. भारतीयों का वीजा छिन गया है
अमेरिका में H 4 वीजा के तहत रहने वाले भारतीयों का वीजा छीन लिया गया है. H 4 वीजा वो वीजा होता है, जो अमेरिका में H-1B वीजा लेकर रह रहे लोगों के पतियों या पत्नियों को दिया जाता है. इसकी वजह से अमेरिका में नौकरी गए लोगों के पति या पत्नी को भारत लौटना पड़ रहा है. ऐसे में कई लोग नौकरी भी छोड़ रहे हैं. 2.जापान जाना आसान हो गया है भारत के लोगों का जापान जाना आसान हो गया है. अब जापान कम वक्त के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा दे रहा है, जिसकी सीमा पांच साल की है. इसे पाने के लिए बस तीन ही कागजात देने हैं. 3.सऊदी अरब और यूएई में वैट लग गया है, स्वीटजरलैंड में टैक्स कम हो गया है
लंबे समय तक टैक्स-फ्री रहे खाड़ी देशों के दो देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने वैट लागू कर दिया है. इसके अलावा इन दोनों ही देशों में तेल 127 फीसदी महंगा हो गया है. वहीं स्वीटजरलैंड ने अपने टैक्स की दरों में कमी कर दी है. 4.ब्रिटेन में रेल यात्रा महंगी हो गई है ब्रिटेन में रेल यात्रा महंगी हो गई है. ये पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वहां की रेल यात्रा के लिए पैसे बढ़ाए गए हैं. कीमतों में बढ़ोतरी 3.4 फीसदी की की गई है. 5. देश-दुनिया में कारें महंगी हो गई हैं भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कारें महंगी हो गई हैं. इतना ही नहीं, बाइक्स के दाम में भी कंपनियों ने इजाफा कर दिया है. ये भी पढ़ें: शाहरुख़ की नई पिच्चर 'ज़ीरो' का झामफाड़ टीज़र: लगता है उनके पिछले सारे पाप धुलने वाले हैं नेता रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर पहली स्पीच में क्या बोला? CRPF कैंप पर हमला करने वाले 16 साल के आतंकी का वीडियो सामने आया है कहानी उस आदमी की जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमान का कौन सा? वीडियो में इरशाद कामिल से सुनिए तुम तक की कहानी











