The Lallantop

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, अर्चना का क्या होगा?

नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो फिर से लौट रहा है. पहले एपिसोड में सलमान खान नज़र आने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
कपिल शर्मा के इस शो के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर मेहमान नजर आएंगे.

"हमने मिल के ये आशियाना बनाया है, 
गुज़रा ज़माना फिर से लौट के आया है
मैं यूं ही नहीं पहुंचा यहां पर दोबारा गुरु, 
मुझे खींचकर अवाम का प्यार लेकर आया है..."

Navjot Singh Sidhu ने इन लाइनों के साथ Kapil Sharma के शो The Great Indian Kapil Show में आने की ख़बर दी. अब तक शो में Archana Puran Singh परमानेंट गेस्ट की कुर्सी पर नज़र आती थीं. अब सिद्धू ने इस पर बैठने की घोषणा की है. सोमवार को जब शो का प्रोमो आया और सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया, तो सवाल ये उठने लगे कि अब अर्चना शो में रहेंगी या नहीं. पूरा माजरा बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस प्रोमो में कपिल, अर्चना पूरण सिंह की आंखों पर पट्टी बांध कर उन्हें एक सरप्राइज़ देने की कोशिश करते हैं. पट्टी खुलती है और सामने सिद्धू नज़र आते हैं. अर्चना, कपिल से पूछती हैं कि इस सब‍का क्या मतलब है? कपिल कहते हैं,

"इसका ये मतलब है कि ये पट्टी अब आप मुंह पर बांध लो. क्योंकि ये सिद्धू आपको बोलने तो देंगे नहीं."

Advertisement

हालांकि हम आपको बता दें कि शो में सिद्धू नई कड़ी के तौर पर जुड़ रहे हैं, मगर अर्चना पूरण सिंह कहीं नहीं जा रहीं. दोनों ही शो के परमानेंट गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे. नेटफ्लिक्स के इस शो का ये तीसरा सीज़न है. और सिद्धू पहली बार इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं. हालांकि सिद्धू ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया. वहां उन्होंने वापसी की बात कही है. क्योंकि वो इस शो के बारे में नहीं, बल्कि कपिल शर्मा के साथ वापसी के संदर्भ में बोल रहे थे. सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ से सिद्धू जुड़े हुए थे. 2019 में सिद्धू को वो शो छोड़ना पड़ा था. उसकी वजह थी उनका पाकिस्तान जाकर इमरान खान की ताजपोशी में शामिल होना. फिर तत्कालीन पाकिस्तानी जनरल बाजवा के साथ गले मिलते उनकी तस्वीर सामने आई. कुछ दिन बाद पुलवामा में आतंकी हमला हुआ जिसमें 40 जवान शहीद हो गए. इसे लेकर सिद्धू ने एक टिप्पणी की थी, जिसकी बहुत आलोचना हुई. विरोध हुआ. इसीलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा.

# “पहली बार कपिल को नाट्यशाला में देखा”

सिद्धू ने जो 11 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर डाला है, उसमें उन्होंने कपिल से जुड़े किस्से भी सुनाए हैं. बताया है कि पहली बार उन्होंने कपिल को कहां देखा था. इस वीडियो में सिद्धू ने कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और भारती सिंह का नाम भी लिया. कहा, 

“ये सब वो लोग हैं जो पास ही में भुल्लड़ साब की नाट्यशाला है, वहां काम किया करते थे. हफ्ते में एक बार शो होता था. मैं कभी-कभी जाता था. मैं हैरान रह जाता था कि इतना सारा टैलेंट, पर मौका ही नहीं है. जिस तरह IPL है, रातोंरात स्टार बना देता है. उसी तरह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर ने हीरो बनाया. कपिल भी इसी में पूरा एक साल रहा और चैम्पियन बन कर निकला. ऐसा नहीं था कपिल. वज़न ज्यादा था. कपिल उम्र के साथ बेहतर हुआ. जीनियस की पहचान है कपिल.”

Advertisement

सिद्धू ने बताया कि कैसे उनके एक फैसले ने कपिल को इंडिपेंडेंट शो दिलाया. कहा, 

“मुझे 'बिग बॉस' के बाद  सौरव सिन्हा का फोन आया कि स्टार टीवी आपसे कमेंट्री करवाना चाहता है. उसी दौर में कपिल मेरे पास आया. बोला पाजी आप आएंगे तो राज नायक मुझे इंडिपेंडेंट शो देंगे. राज नायक कलर्स को हेड करते थे. वो चाहते थे मैं शो का जज बनूं. उन्होंने कहा आप हमारा ऑफर एक्सेप्ट करें, तो हम कपिल को अलग शो दे देंगे. मैं मान गया. मैंने कपिल से कहा तगड़े तरीके से काम करना. कपिल जुट गया और फिर जो हुआ, सबके सामने है.”

बहरहाल कपिल शर्मा के इस नए शो की बात करें तो ये 21 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. पहले एपिसोड के गेस्ट सलमान खान होंगे. इसका शूट भी हो चुका है. सिद्धू ने रविवार को X पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी डाली थीं. 

salman
पहला एपिसोड शूट हो चका है. सलमान खान इसके गेस्ट रहे. 

इसके बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत भी शो के मेहमान बनेंगे. ये शो का दूसरा एपिसोड होगा.  

वीडियो: कपिल शर्मा के शो का नया सीजन, शो की फीस, हिट होने से जुड़ी ये जानकारियां बाहर आई

Advertisement