The Lallantop

शर्टलेस सलमान, लाशों का ढेर... 'मॉन्स्टर' टीज़र की सारी डिटेल्स लीक हो गईं!

'मॉन्स्टर' टीजर के सीन में हर तरफ़ फैला खून माहौल को और भयंकर बनाने वाला है.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' को वामसी पैडिपली ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' में उनका किरदार एक वॉयलेंट और खतरनाक हीरो के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें एक बारिश वाले सीक्वेंस के साथ फर्स्ट लुक में उनका ब्रूटल एक्शन देखा जाएगा।
  • फिल्म की शूटिंग मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में अफगानिस्तान के एक गांव को रीक्रिएट करके की जा रही है, जहां सलमान और रिकॉर्ड विलेंस के बीच टकराव दिखाया जाएगा।
  • 'मॉन्स्टर' को 10 या 11 मार्च 2027 को ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा, जिससे इसके टीज़र रिलीज़ के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर असर देखने को मिलेगा।

Salman Khan स्टारर Monster उनके करियर की सबसे वॉयलेंट फिल्म होने वाली है. पिछले लंबे समय से लगातार इसकी शूटिंग चल रही. मगर मेकर्स ने अब तक मूवी का फर्स्ट लुक रिवील नहीं किया है. फर्स्ट लुक तो क्या, फिल्म का टाइटल भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया. लेकिन खबर है कि वो जल्द ही इसका टाइटल टीज़र रिलीज़ कर सकते हैं. इसमें क्या कुछ देखने को मिलेगा, इंटरनेट पर उसकी जानकारी लीक हो गई है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मॉन्स्टर' के टीज़र में सलमान का ब्रूटल एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. इसकी ओपनिंग बारिश वाले एक सीक्वेंस से होगी, जहां चारों तरफ़ तबाही का मंज़र है. उसके बीच सलमान अपने शर्टलेस और बज़ कट लुक में खड़े होंगे. मेकर्स उनका इन्ट्रोडक्शन टिपिकल हीरो की तरह नहीं, बल्कि एक खतरनाक और खूंखार अंदाज में करेंगे. ये उनकी अब तक की सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ओपनिंग सीन में सलमान के चारों ओर लाशों का ढेर दिखाई देता है. हर तरफ़ फैला खून, माहौल को और भयंकर बनाता है. एक सीन में सलमान जमीन पर बैठे होते हैं. फिर वो चाकू निकालकर दुश्मनों पर हमला कर देते हैं. ये सीन टीज़र का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा. इसके ठीक बाद फिल्म का टाइटल यानी 'मॉन्स्टर' स्क्रीन पर आएगा. इसके ज़रिए मेकर्स जाहिर कर देते हैं कि ये न केवल एक सीरियस फिल्म होगी, बल्कि इसमें सलमान का किरदार भी ग्लैमरस नहीं होगा. रिपोर्ट की मानें तो ‘मॉन्स्टर’ में उनका सबसे रॉ और अनदेखा अंदाज़ सामने आने वाला है. हालांकि उसे देखने के लिए हमें फिल्म के ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ का वेट करना होगा.

Advertisement

इस वक्त मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में 'मॉन्स्टर' की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है. मेकर्स ने वहां अफगानिस्तान का एक गांव रीक्रिएट किया है. उसी लोकेशन पर सलमान और फिल्म के विलन्स का आमना-सामना होगा. वैसे, इस मूवी में राहुल देव, अभिमन्यु सिंह और अरविन्द स्वामी नेगेटिव रोल्स में नज़र आने वाले हैं. जहां तक रिलीज़ की बात है, ये फिल्म 10 या 11 मार्च 2027 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: खत्म हुआ इंतजार! सलमान खान स्टारर SVC63 के टाइटल का खुलासा हो गया

Advertisement
Advertisement