The Lallantop

'मिर्ज़ापुर' ने पहले हफ्ते में इतने पैसे छापे कि बॉक्स ऑफिस धुआं-धुआं हो गया!

11 सितंबर को 'हैवान' रिलीज़ होगी. बावजूद इसके, 'मिर्ज़ापुर' की रफ़्तार पर कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला.

Advertisement
post-main-image
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फरहान अख्तर ने मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ को फिल्म में बदलने का फैसला लिया, जिसे रिलीज़ के पहले हफ्ते में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई मिली।
  • मिर्ज़ापुर फिल्म की सफलता के पीछे इसकी लोकप्रियता और अडवांस बुकिंग में मिले 12.55 करोड़ रुपए के टिकट बिक्री का प्रमुख कारण है।
  • फिल्म की कुल कमाई 201.23 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जिससे इसके आगामी दिनों में अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

Mirzapur जैसी पॉपुलर वेब सीरीज़ को फिल्म में बदलना, एक बहुत बड़ा गैम्बल था. मगर रिलीज़ के पहले हफ्ते में इस मूवी ने जैसा परफॉर्म किया, उसे देख प्रोड्यूसर Farhan Akhtar बारम्बार ऐसे दांव चलेंगे. चलें भी क्यों न. आखिर Mirzapur: The Movie ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपए जो छाप दिए हैं.

Advertisement

'मिर्ज़ापुर' ने अडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स मिलाकर 12.55 करोड़ रुपए की टिकटें बेची थीं. इससे ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया कि फिल्म बड़ी ओपनिंग लेगी. हुआ भी ऐसा ही. 04 सितंबर को जब 'मिर्ज़ापुर' सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो पहले ही दिन भारत में 30.90 करोड़ रुपए कमा लिए. शनिवार को इसने बढ़ोतरी करते हुए ग्रॉस 38.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. रविवार को फिल्म ने 43.05 करोड़ रुपए पीट दिए. इस तरह पहले वीकेंड पर 'मिर्ज़ापुर' ने भारत में ही लगभग 112.35 करोड़ रुपए कमा लिए थे.

आमतौर पर फिल्में वीकेंड पर तो खूब पैसे कमा लेती हैं. मगर सोमवार आते ही उनके पसीने छूट जाते हैं. 'मिर्ज़ापुर' के केस में ऐसा नहीं हुआ. फिल्म की कमाई घटी जरूर, फिर भी इसने भारत में ग्रॉस 19.20 करोड़ रुपए कमा लिए. मंगलवार को मूवी ने 18.12 करोड़ और बुधवार को 14.81 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. शुरुआती छह दिनों में फिल्म की कमाई कुछ ऐसी रही,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 30.90 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार) - 38.40 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार) - 43.05 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार) - 19.20 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (मंगलवार) - 18.12 करोड़ रुपए
छठा दिन (बुधवार) - 14.81 करोड़ रुपए

टोटल: 164.48 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

शुरुआती छह दिनों में 'मिर्ज़ापुर' ने भारत में ग्रॉस 164.48 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं ओवरसीज़ मार्केट से 33 करोड़ आए. इन्हें जोड़ दें तो आंकड़ा 197.48 करोड़ तक पहुंच जाता है. आज यानी गुरुवार को रिलीज़ का सातवां दिन है. आज खबर लिखे जाने तक ‘मिर्ज़ापुर’ भारत में 3.75 करोड़ कमा चुकी है. इससे फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन 201.23 करोड़ तक पहुंच गया है. हालांकि अभी रात के शोज़ बाकी हैं. साथ ही ओवरसीज़ मार्केट का आंकड़ा भी सामने नहीं आया. उनके आने से ये आंकड़ा और बढ़ जाएगा.

Advertisement

वीडियो: 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का टीज़र देख लोग बोले- "ये है असली भौका"

Advertisement